फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family members furious over woman death clinic vandalized in Varanasi

Varanasi News: महिला की मौत पर भड़के परिजन, क्लीनिक में तोड़फोड़, डेढ़ घंटे तक जाम किया हाईवे

Tue, 25 Nov 2025 10:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 25 Nov 2025 10:06 PM IST
सार

Varanasi News: इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। क्लीनिक में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगा है। वहीं हाईवे जाम कर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बुलाने की मांग की।

विज्ञापन
Family members furious over woman death clinic vandalized in Varanasi
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवा रोड स्थित ठटरा में मंगलवार शाम निजी क्लीनिक में इलाज के लिए आई मिर्जापुर की एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ के साथ ही हाईवे जाम कर दिया। आक्रोशित लोग जिलाधिकारी को बुलाने पर अड़े रहे।

विज्ञापन


तीन थानों की पलिस पहुंची
सूचना पर पहुंची तीन थानों मिर्जामुराद, राजातालाब और कपसेठी की पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी के समझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए। डेढ़ घंटे तक जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई। आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


ये है मामला
भैंसा गांव निवासी विनीता सिंह पत्नी हेमंत सिंह की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सोमवार को कछवा रोड स्थित सहारा क्लीनिक में भर्ती कराए थे। आरोप है कि हालत खराब होने पर क्लीनिक संचालिका ने उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद निजी क्लीनिक पर पहुंचे लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए हाईवे जाम कर दिया। एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने पूरे प्रकरण की जानकारी ली। साथ ही तोड़फोड़ और हाईवे जाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि तोड़फोड़ व सड़क जाम करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed