फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   family created a ruckus by accusing the newborn's body of throwing it into the river in mau

यूपी: नवजात के शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 18 Sep 2020 11:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 18 Sep 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
family created a ruckus by accusing the newborn's body of throwing it into the river in mau
demo pic

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में मौजूद निजी अस्पताल में शुक्रवार की सुबह डिलिवरी के दौरान नवजात की मौत होने पर परिवार के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही अस्पताल संचालक पर नवजात के शव के नदी में फेंकने और बिना सूचना के ही प्रसूता की बच्चेदारी निकालने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के सदस्यों को शांत कराया। साथ ही प्रसूता को उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। प्रसुता के पति ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी।
विज्ञापन



कोपागंज थाना क्षेत्र के मुंगमास गांव निवासी लालजी पुत्र फौजदार चौहान ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी गर्भवती पुत्रवधु सुमन को प्रसव पीड़ा हुई। इस दौरान वह गुरुवार की देर शाम उसे प्रसव कराने के लिए कोपागंज सीएचसी पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी गांव की आशा उसके पास आई और परिवार के सदस्यों को सलाह दी कि वो लोग मरीज को लेकर कोपागंज बाजार के दोस्तपुरा मोहल्ले में मौजूद एक निजी अस्पताल में ले चलें। आशा की बातों में आकर परिवार के सदस्य निजी अस्पताल पहुंचे। पति का आरोप है कि निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसका अल्ट्रासाउंड किया।

इस दौरान रिपोर्ट बेहतर बताई। प्रसव कराने की बात बोलकर मरीज को भर्ती कर लिए। भर्ती होने के करीब एक घंटे बाद सुमन ने बच्चे को जन्म दिया। डिलिवरी होने के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने नवजात को रात में ही नदी में फेंक दिया।

इतना ही नहीं डाक्टरों ने प्रसूता की बच्चेदानी फटने की बात बताकर उसका ऑपरेशन कर निकाल दिया। परिवार के सदस्यों के अनुसार, अस्पताल में हुए इस खेल की जानकारी उन लोगों को शुक्रवार की सुबह हुई। इस दौरान परिवार के सदस्य आक्रोशित होकर अस्पताल पहुंचे। परिवार के सदस्य अभी डॉक्टर से बात करते कि अस्पताल की तरफ से शुल्क जमा कराने का फरमान जारी कर दिया गया।

शुल्क न जमा करने की दशा में मरीज को वापस घर ले जाने की बात कही। इतने में नाराज परिवार के सदस्यों का गुस्सा फूट पड़ा। परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले प्रसुता को जिला महिला अस्पताल भेजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed