फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fake Passport Issued azamgarh for terrorist

आजमगढ़ में बना हिजबुल मुजाहिद्दीन सहित कई अन्य आतंकियों का फर्जी पासपोर्ट

Tue, 28 Nov 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 28 Nov 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
Fake Passport Issued azamgarh for terrorist
पासपोर्ट - फोटो : demo
यूपी के आजमगढ़ में फर्जी पासपोर्ट बनाने का गोरखधंधा जोरों पर चल रहा है। हिजबुल मुजाहिद्दीन के कई आतंकियों सहित अन्य के फर्जी पासपोर्ट यहीं से बने मिले। कई मामले उजागर होने के बाद भी न तो फर्जीवाड़े पर रोक लगाने की कोई ठोस पहल हुई न ही उन कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई ही की गई जिनकी मिलीभगत से यह खेल खेला जा रहा है।  
विज्ञापन


फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामलों पर गौर करें तो हत्या के मामले में कटौली गांव निवासी पांच हजार के इनामी बदमाश माजिद ने वर्ष 2015 में जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र निवासी अपनी बहन को मां और जीजा को पिता बनाकर अपना पासपोर्ट बनवा लिया और विदेश भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विदेश मंत्रालय तक से गुहार लगाई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


वर्ष 2007 में वाराणसी, गोरखपुर कोर्ट में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के मामले में वर्ष 2011 में लखनऊ में गिरफ्तार हूजी के कथित एरिया कमांडर तारिक हकीम का पासपोर्ट भी यहीं से बनाया गया था। जबकि वर्ष 2001 में अयोध्या में हुए बम धमाके के मामले में वर्ष 2010 में लखनऊ के कानपुर रोड पर हुई मुठभेड़ में मारा गया हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी इमरान के पास से मिला पासपोर्ट भी आजमगढ़ से ही बना मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2002 में शहर के दलालघाट मुहल्ले में स्थित एक लॉज से गिरफ्तार कश्मीरी युवक मुहम्मद युनूस के पास से मिला पासपोर्ट भी यहीं से बनवाया गया था। अंडरवर्ल्ड  डान अबू सलेम का भी पासपोर्ट जिले से अलग-अलग नामों से बनाया गया है।

इसी प्रकार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के दौना गांव निवासी एक महिला ने भी अलग अलग नामों से दो पासपोर्ट हासिल कर लिया था। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फकरूद्दीनपुर गांव निवासी अकरूज्जमां ने भी फर्जी ढंग से अलग अलग नामों से दो पासपोर्ट बनवाए थे। 

ऐसे बनता है पासपोर्ट

Fake Passport Issued azamgarh for terrorist
indian passport

मामले में आजमगढ़ एसपी अजय कुमार साहनी ने कहा कि तथ्य छिपाकर गलत तरीके से पासपोर्ट बनवाने के अब तक कई मामले उजागर हो चुके हैं। ऐसे में जल्द ही अभियान चलाकर जनपद के बने हुए पासपोर्टों का सत्यापन कराया जाएगा। जिनके पासपोर्ट में खामियां होंगी उसे निरस्त कराया जाएगा। जिस अधिकारी और कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाएगी। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पासपोर्ट बनाने के लिए ऑनलाइन या पासपोर्ट दफ्तर में आवेदन किया जाता है। फार्म पर आवेदक का फोटो, नाम, पता का संपूर्ण विवरण और दो गवाहों का विवरण रहता है। पासपोर्ट कार्यालय में जमा फार्म पर पुलिस और एलआईयू से रिपोर्ट मांगी जाती है।

सिपाही घर पर जाकर पूरी जानकारी लेकर अपनी रिपोर्ट लगाता है। जबकि एलआईयू के लोग भी अपने स्तर से आवेदन के विषय में संपूर्ण जानकारी लेने के बाद रिपोर्ट लगाते हैं। थाना और एलआईयू की रिपोर्ट के बाद अधिकारियों का हस्ताक्षर होता है।

इसके बाद रिपोर्ट पासपोर्ट कार्यालय भेज दी जाती है। इतनी सारी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद भी पासपोर्ट बनाने में फर्जीवाड़ा उजागर होना कर्मचारियों के कर्तव्यनिष्ठा पर सवाल खड़ा करती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed