फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fake cement was sold in fake sacks of branded cement companies police arrested three accused after raid

वाराणसी: ब्रांडेड कंपनियों की फर्जी बोरी में बेची जा रही थी मिलावटी सीमेंट, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

Sun, 18 Jul 2021 10:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Jul 2021 10:03 PM IST
सार

 पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि इलाके में मिलावटी सीमेंट का धंधा जोरों पर चल रहा है। कई कंपनियों के अधिकारियों ने भी शिकायत दर्ज कराई कि कंपनी का नाम बदनाम करके फर्जी तरीके से बोरी में नकली सीमेंट की बिक्री की जा रही है। 

विज्ञापन
Fake cement was sold in fake sacks of branded cement companies  police arrested three accused after raid
रोहनिया पुलिस ने कादीपुर स्थित गोदाम पर मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नामी कंपनियों की फर्जी बोरी में नकली सीमेंट बेचने के तीन आरोपियों को वाराणसी पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया। निशानदेही पर कादीपुर स्थित गोदाम पर छापा मारकर पुलिस ने डेढ़ सौ बोरी मिलावटी सीमेंट बरामद किया। विभिन्न कंपनियों के बोरी में सीमेंट भरे हुए थे। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि इलाके में मिलावटी सीमेंट का धंधा जोरों पर चल रहा है। कई कंपनियों के अधिकारियों ने भी शिकायत दर्ज कराई कि कंपनी का नाम बदनाम करके फर्जी तरीके से बोरी में नकली सीमेंट की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सगहट गांव की एक महिला कादीपुर गांव में सीमेंट का गोदाम बनवा रखी है और वहां नकली सीमेंट ब्रांडेड कंपनियों की बोरी में पैकिंग कर बाजार में बेचा जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर सुबह रोहनिया थाने की पुलिस ने गोदाम में छापा मारकर 150 बोरी सीमेंट के साथ ही शहावाबाद निवासी तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।  जानकारी पाकर गोदाम मालकिन भी तीनों युवकों को छुड़ाने के लिए दोपहर में थाने पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहनिया इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है, तीनों युवकों से पूछताछ के आधार पर गोदाम मालकिन की भूमिका भी जांच हो रही है। यह सीमेंट विक्रेताओं को असली सीमेंट की सप्लाई में 100 से 150 बोरी मिलावटी सीमेंट की बोरियां भी खपा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed