फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Failure blamed consumers head

नाकामी का ठीकरा उपभोक्ताओं के सिर

Thu, 26 Mar 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Thu, 26 Mar 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Failure blamed consumers head
पावर कारपोरेशन के अफसरों ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान की नाकामी छुपाने के लिए लाखों उपभोक्ताओं की जेब काटने से पहले उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया। विभाग को इतनी हड़बड़ी थी कि राज्य विद्युत नियामक आयोग से बगैर मीटर वाले घरेलू एवं वाणिज्यिक श्रेणी उपभोक्ताओं के बिल में दोगुने से ज्यादा बढ़ोतरी करने से पहले राज्य विद्युत नियामक आयोग के संज्ञान में तो नहीं ही लाया गया उपभोक्ताओं को भी इसकी सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन


बढ़ी दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गईं ताकि मार्च तक घाटे की भरपाई की जा सके। पावर कारपोरेशन ने जुलाई और अगस्त माह में बिजली कनेक्शन देने का विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के 22 जिलों में 10 लाख से ज्यादा नए उपभोक्ता बनाए गए। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इनमें से 95 फीसदी उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए ही नहीं गए हैं।
विज्ञापन


अकेले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में घरेलू और व्यावसायिक श्रेणी के लाइट, फैन एंड पावर के 23 लाख से ज्यादा उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके घरों में मीटर नहीं लगे हैं। प्रदेश भर में तो ऐसे लोगों का आंकड़ा 50 लाख से भी ज्यादा है। पूर्वांचल निगम के आंकड़ों को मुताबिक अनमीटर्ड उपभोक्ताओं से पिछले साल दिसंबर माह में 80 यूनिट प्रति किलोवाट प्रतिमाह की दर से वसूली की गई जबकि मीटर वालों ने औसतन 82 यूनिट बिजली खर्च की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में नार्मेटिव चार्ज दो गुना करने का कोई औचित्य नहीं है। मगर मुख्य सचिव आलोक रंजन के निर्देश पर दिसंबर माह में सूबे में बिजली चोरी रोको महाभियान के फ्लाप होने की नाकामी को छुपाने के लिए अनमीटर्ड उपभोक्ताओं से दोगुनी वसूली की योजना बना ली। इसमें कम आय वाले उपभोक्ता बुरी तरह मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed