अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: उद्घाटन के 20 दिन बाद भी नहीं मिल रहीं कैथ लैब में सुविधाएं, मरीज परेशान
बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में 25 मार्च को नए कैथ लैब के साथ ही 55 नए बेड का उद्घाटन हुआ था, लेकिन सुविधाएं नहीं मिलने से एंजियोग्राफी सहित हृदय रोग से जुड़े सर्जरी वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग में सुविधाओं में विस्तार और उद्घाटन के बाद भी मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में 25 मार्च को नए कैथ लैब के साथ ही 55 नए बेड का उद्घाटन हुआ था, लेकिन सुविधाएं नहीं मिलने से एंजियोग्राफी सहित हृदय रोग से जुड़े सर्जरी वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
हृदय रोग विभाग में अस्पताल के चौथे तल पर कैथ लैब है, जहां एंजियोग्राफी सहित अन्य सर्जरी की जाती है। लंबे समय बाद सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में नया कैथ लैब भी बना। उद्घाटन पद्म विभूषण डॉ. टीएस क्लेर ने किया था। चिंता की बात यह है कि अब तक नए कैथ लैब में एक भी सर्जरी नहीं हो पाई है।
ऐसा इसलिए कि यहां कामकाज ही नहीं शुरू हुआ। लिहाजा पहले से चलने वाले कैथ लैब में मरीजों का दबाव बढ़ता जा रहा है। उन्हें सर्जरी के लिए डेट का इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में सीसीयू और एचडीयू की सुविधा का भी मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
एसएसबी में कैथ लैब सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मरीजों को मिले, इसके लिए कई बार एमएस को पत्र भेजा जा चुका है। उद्घाटन के बाद भी इसे क्यों नहीं शुरू कराया गया, इस बारे में कहीं से स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा सर्जरी के लिए डेट आगे बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। - प्रो. ओमशंकर, विभागाध्यक्ष, ह्दय रोग विभाग