{"_id":"5b4c66114f1c1b6f548b4c7b","slug":"extortion-money-demand-to-doctor-on-the-name-of-munna-bajrangi-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी के भाई के नाम पर डॉक्टर से मांगी रंगदारी, कहा- सुनील राठी को मारने के लिए चाहिए पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना बजरंगी के भाई के नाम पर डॉक्टर से मांगी रंगदारी, कहा- सुनील राठी को मारने के लिए चाहिए पैसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते सप्ताह जेल में मारे गए माफिया मुन्ना बजरंगी के चचेरे भाई नाम पर एक डॉक्टर से 20 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई। रंगदारी मांगने वालों ने डॉक्टर से कहा कि मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के आरोपी सुनील राठी को मारने के लिए पैसे चाहिए।
उन्होंने पैसा न देने पर डॉक्टर समेत बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले को दो आरोपियों को जलालगंज रेलवे क्रासिंग के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब बारह बजे मुखबिर से सूचना मिली कि डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश जलालगंज रेलवे क्रासिंग के पास खड़े हैं और कहीं भागने की फिराक में है।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर अजित चौरसिया व पंकज जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों जलालपुर थाने के पुरेव बाजार के रहने वाले हैं। उनसे धमकी देने के लिए इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। बदमाशों ने रंगदारी मांगने के लिए प्रयुक्त सिम कार्ड को तोड़कर फेंक दिया था।
बुधवार शाम को हर्षित हेल्थ केयर सेंटर बाईपास रोड जलालपुर के डॉक्टर डॉ. राजेश कुमार गुप्ता को फोनकर बदमाशों ने अपने को मुन्ना बजरंगी का चचेरा भाई सूर्या बताते हुए बजरंगी के हत्यारों की हत्या करने के लिए बीस लाख रुपये की मांग की थी। पैसा न देने पर डॉक्टर समेत बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। डाक्टर ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी थी।