फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Extension of LTT-Manduadih Special Train from New Year

नए साल से एलटीटी-मंडुवाडीह स्पेशल ट्रेन के फेरे में विस्तार, अब 2 फरवरी तक चलेगी यह ट्रेन

Tue, 22 Dec 2020 11:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 22 Dec 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Extension of LTT-Manduadih Special Train from New Year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नए साल में रेल यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे कुछ स्पेशल ट्रेनों के फेरे में विस्तार कर रहा है। 02167/02168 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह स्पेशल ट्रेन का संचालन 1 जनवरी से 2 फरवरी तक किया जाएगा। एक जनवरी से 02167 ट्रेन रात 10.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से छूटकर तीसरे दिन दोपहर 1.55 बजे मंडुवाडीह स्टेशन पहुंचेगी। जबकि दो जनवरी से ट्रेन 02168 मंडुवाडीह से रोजाना सुबह 10.10 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 12.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 2 फरवरी तक किया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का भी संचालन 4 जनवरी से 5 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन वाराणसी से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का संचालन बढ़ा

  • 08311/08312  संबलपुर-मंडुवाडीह पूजा द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 3 जनवरी से बढ़ा कर 28 जनवरी तक किया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 01033-01034 पुणे-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 दिसंबर से बढ़ाकर 29 जनवरी तक किया गया है।
  • 01079/01080 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 दिसंबर से बढ़ाकर 30 जनवरी तक किया गया है।
  • 01115/01116 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 दिसंबर से बढ़ाकर 30 जनवरी तक किया गया है।
  • 02135/02136  पुणे-मंडुवाडीह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 28 दिसंबर से बढ़ाकर 27 जनवरी तक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed