एक्सक्लूसिव: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेगा बोन एंड टिशु बैंक, दिल्ली एम्स के बाद ऐसी सुविधा वाला होगा दूसरा संस्थान
दीपावली के पहले बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में बोन एंड टिशु बैंक काम करने लगेगा। जानकारी के अनुसार, देश में दिल्ली एम्स के बाद आईएमएस बीएचयू इस तरह के बैंक की सुविधा देने वाला दूसरा संस्थान होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किडनी, लीवर प्रत्यारोपण की तरह अब मरीजों को जरूरत पड़ने पर शरीर में बेकार बोन एंड टिशू भी बदले जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में अब बोन एंड टिशु बैंक खोलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए ट्रॉमा सेंटर में जगह चयन के साथ ही कमेटी का गठन किया जा चुका है। अगले महीने दीपावली से पहले यह बैंक काम करने लगेगा। देश में दिल्ली एम्स के बाद आईएमएस बीएचयू यह सुविधा देने वाला दूसरा संस्थान होगा।
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में सड़क दुघर्टना में घायल मरीज इलाज के लिए आते हैं। आम तौर पर बड़ी दुघर्टनाओं में बहुत से लोगों के शरीर में कुछ हड्डियां टूट जाती हैं। इसमें ऑपरेशन के दौरान कुछ हड्डियां तो जुड़ जाती हैं, लेकिन कभी-कभी चोट अधिक होने की वजह से हाथ या पैर के अंगों को मजबूरी में काटना पड़ता है।
पढ़ें: सुरसरि के सुरम्य तट पर अलग अहसास कराएंगे बनारस के घाट, पर्यटन के लिहाज से बढ़ाई जा रही हैं सुविधाएं
ऐसे कटे, टूटे अंगों में जो काम की हड्डियां या टिशु होंगे, उन्हें बोन एंड टिशु बैंक में जमा कराया जाएगा। यह एक अलग तरह का बैंक होगा। इसमें जमा कराए गए बोन, टिशु को जरूरत पड़ने पर इसके पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जरूरतमंद मरीज को लगाया जाएगा।
पढ़ेंः केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका, बोलीं- ये देश भाजपा नेताओं की जागीर नहीं
काम अंतिम चरण में
काम अंतिम चरण में
ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज के निर्देशन में इसके संचालन के लिए जरूरी उपकरण आदि की खरीददारी की प्रक्रिया भी चल रही है। ट्रामा सेंटर के इंचार्ज प्रोफेसर सौरभ सिंह ने कहा कि बोन एंड टिशु बैंक सड़क दुघर्टना में घायल मरीजों के इलाज में मददगार बनेगा। इसके संचालन के लिए टीम के चयन सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करने का काम अंतिम चरण में हैं।
पढ़ेंः बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेगा बोन एंड टिशु बैंक, दिल्ली एम्स के बाद ऐसी सुविधा वाला होगा दूसरा संस्थान