बलिया में ईओ की मौत मामले में हर बिंदु की होगी जांच : अनिल राजभर
- दिव्यांग जन सशक्तीकरण व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने की वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिव्यांग जन सशक्तीकरण व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की मौत से जुड़े हर पहलू की जानकारी सरकार को है। सरकार ईओ के परिजनों की भावनाओं के अनुसार मामले की जांच कराएगी। मामले से जुड़े हर बिंदु की जांच होगी तथा जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे।
शुक्रवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में ईओ मनियर की मौत मामले में ईओ के भाई विजयानंद राय को पुलिस पर भरोसा न होने के सवाल पर अनिल राजभर ने कहा कि आरोप गंभीर है। वे परिजनों से बातचीत करेंगे तथा उनकी भावनाओं के अनुसार जांच कराने के लिये तैयार हैं।परिजनों को संतुष्ट करना उनकी प्राथमिकता में है।
कोविड-19 से निपटने के मामले में देश व उत्तर प्रदेश का रिकवरी रेट बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि प्रवासी लोगों के आने के पूर्व तक बलिया सूबे में ग्रीन जोन के साथ दूसरे नंबर पर था। बलिया की स्थिति अन्य जिलों की तुलना में बेहद अच्छी है। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि नियमों का पूरी तरह से सख्ती से पालन हो।
मंत्री इस संबंध में जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से बातचीत करेंगे। विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने को लेकर पुलिस पर उठे सवाल पर उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार में जाति व धर्म देखे बगैर कार्रवाई होती है। अपराधी अपने अंजाम तक पहुंचेगा।