{"_id":"61d88ae663f1216f7270f2d2","slug":"entry-of-non-hindus-restricted-varanasi-ganga-ghats-action-taken-agaisnt-those-pasting-posters","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित': बनारस के गंगा घाटों पर पोस्टर चिपकाने वालों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित': बनारस के गंगा घाटों पर पोस्टर चिपकाने वालों पर गिरी गाज
Sat, 08 Jan 2022 12:18 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:18 AM IST
सार
वाराणसी के गंगा घाटों पर धार्मिक भेदभाव वाले पोस्टर चिपकाने वालों पर गाज गिर गई है। सूत्रों के अनुसार घाट पर पोस्टर चिपकाने वालों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
विज्ञापन
घाटों पर लगाए गए थे पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के गंगा घाटों पर धार्मिक भेदभाव वाले पोस्टर चिपकाने वालों पर गाज गिर गई है। सूत्रों के अनुसार घाट पर पोस्टर चिपकाने वालों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। देर रात तक इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहा। शहर भर में विरोध के स्वर मुखर होने के बाद आनन-फानन में संगठन पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारियों की बैठक में शुक्रवार को गंगा घाट पर पोस्टर चिपकाने वालों को उनके पद से हटा दिया गया है। बृहस्पतिवार को विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अस्सी से लेकर पंचगंगा घाट तक पोस्टर लगाए थे। पोस्टर में गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विहिप के पदाधिकारियों ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि
इस मामले में जब विहिप के पदाधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने पूरे मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। एक पदाधिकारी ने कहा कि बिना किसी कार्यक्रम के इस तरह का आयोजन अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। जिन लोगों ने यह हरकत की है वह अब संगठन का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
पढ़ेंः बनारस के गंगा घाटों पर विवादित पोस्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग, अपर पुलिस कमिश्नर को सौंपा पत्रक