फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route diversion in Varanasi due to Governor Anandiben Patel visit in varanasi

काशी में राज्यपाल: राजघाट पुल पर आज सुबह पांच घंटे मालवाहक वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित,पढ़ें- पूरी जानकारी

Thu, 26 Feb 2026 12:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 12:06 AM IST
सार

वाराणसी जिले में राज्यपाल के आगमन को लेकर राजघाट पुल पर सुबह 6 से 11 बजे तक मालवाहक वाहनों की इंट्री प्रतिबंधित की गई है। पीएसी तिराहे से रामनगर चौराहे की तरफ वाहन नहीं आएंगे।

विज्ञापन
Route diversion in Varanasi due to Governor Anandiben Patel visit in varanasi
राजघाट पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बृहस्पतिवार की सुबह रामनगर जाएंगी। इसे लेकर राजघाट पुल पर सुबह 6 से 11 बजे तक मालवाहक वाहनों की इंट्री प्रतिबंधित की गई है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि इसके अलावा कई रूटों पर प्रतिबंध एवं डायवर्जन हैं। उन्होंने बताया कि सुबह छह से 11 बजे तक पीएसी तिराहे से रामनगर चौराहे की तरफ वाहन नहीं आएंगे। इन्हें पंचवटी तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


टेंगरा मोड़ तिराहे से रामनगर चौराहा वाहन नहीं आ सकेंगे। ये लंका मैदान की ओर डायवर्ट होंगे। वहीं, राज्यपाल के आगमन एवं प्रस्थान के समय भोजूबीर तिराहे से दैत्रावीर तिराहे, जेपी मेहता तिराहे की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। गोलघर कचहरी से दैत्रावीर तिराहे की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। आंबेडकर चौराहा से गोलघर कचहरी चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। पुलिस लाइन चौराहा से वाहन कचहरी चौराहा एवं पांडेयपुर की ओर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: पूर्वांचल का मिनी दुबई है जलालाबाद, यहां के पांच हजार से अधिक लोग हैं वहां; हर घर से एक या दो व्यक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमांशु मोड़ पांडेयपुर से पुलिस लाइन की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पांडेयपुर ओवरब्रिज से वाहन को पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। बीएचयू चौराहा से वाहन ट्रामा सेंटर, भगवानपुर मोड़ की तरफ, और सामनेघाट नहीं जा सकेंगे। सामनेघाट पुल से वाहन शास्त्री चौक रामनगर की तरफ नहीं जा सकेंगे। रामनगर चौराहा से वाहन टेंगरा मोड़ एवं शास्त्री चौक की ओर प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed