{"_id":"61dc8d738abd4a67803b99f3","slug":"enthusiasm-was-shown-among-the-frontline-workers-who-arrived-to-get-the-precautionary-dose-varanasi-news-vns6328778161","type":"story","status":"publish","title_hn":"एहतियाती डोज लगवाने पहुंचे फ्रंटलाइन वर्करों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एहतियाती डोज लगवाने पहुंचे फ्रंटलाइन वर्करों में दिखा उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी से जंग में अहम भूमिका निभाने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स, स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही 60 साल के ऊपर के लोगों को एहतियाती डोज ( प्रिकॉशनरी) लगाने की शुरुआत हो गई। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने टीकाकरण केंद्रों पर सभी ने टीका लगवाया और फिर ड्यूटी में लग गए। सिगरा स्टेडियम और एलटी कॉलेज, अर्दली बाजार में बूथ पर सुबह 7 बजे से जबकि अन्य बूथों पर 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। सिगरा स्टेडियम में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मी अलका पांडेय ने टीका लगवाया। कुछ लोग टीका लगवाने के बाद कार्यालय पहुंचे जबकि कई बीच में समय निकालकर टीका लगवाने पहुंचे। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीएस राय, जिला क्षय रोग और कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. राहुल सिंह, मेडिकल ऑफिसर डॉ. एके पांडेय और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी टीका लगवाया।
कोरोना के खिलाफ जंग में टीका हमारा सबसे बड़ा हथियार है। प्रिकॉशनरी डोज लगवाकर पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।
- एके मौर्या, एडिशनल सीएमओ
कोरोना से लड़ने के लिए अपने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ानी होगी। सरकार द्वारा फ्रंटलाइन वर्क र्स के लिए प्रिकॉशनरी डोज की शुरुआत एक अच्छी पहल है।
- डॉ. मनीषा सिंह, पूर्व अध्यक्ष आईएमए
तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए प्रिकॉशनरी डोज कवच साबित होगा। टीका लगवाने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। यह पूरी तरह सुरक्षित है।
- केके राय, सहायक मलेरिया अधिकारी
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। ऐसे में प्रिकॉशनरी डोज से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होगी और लोगों को भी जागरूक करेेंगे।
- अनिल राय, फार्मासिस्ट
सरकार ने जो पहल शुरू की है, इससे स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ी राहत होगी। आईएमएस की ओर से सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वह केंद्र पर पहुंचकर अपना प्रीकाशनरी डोज जल्द से जल्द लगवाएं।
- डॉ. आरएन सिंह, सचिव आईएमए