फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Employees raised the issue of promotion and vacant posts

कर्मचारियों ने उठाया प्रमोशन और खाली पदों का मुद्दा

Fri, 22 Oct 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Employees raised the issue of promotion and vacant posts
शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयाें में तैनात यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने प्रमोशन और खाली पदों का मुद्दा उठाया। साथ ही संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना देकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में धरने में कई बार आवाज उठाने के बाद भी प्रमोशन आदि पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की गई। बताया कि 22 सूत्रीय मांगों पर आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा निदेशालय द्वारा एक अक्तूबर 2021 से पदोन्नति कोटे के अंतर्गत खाली शत प्रतिशत पदों को 30 अक्तूबर 2021 तक भरने का निर्देश दिया गया है। इस पर कार्रवाई के बजाय अनियमित रूप से सामूहिक स्थानांतरण करने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारी इसका जोरदार तरीके से विरोध करेंगे। अनंत किशोर, विपिन सिंह, विशाल, आलोक कुमार, धर्मनाथ राय, बहादुर पटेल, उपेंद्र सिंह, सुभाष सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed