फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Employees in Ballia were pulling wires from villagers teenager dies due to current youth scorched

बलिया में कर्मचारी ग्रामीणों से ही खिंचवा रहे थे तार, करंट से किशोर की मौत, 13 युवक झुलसे

Mon, 14 Dec 2020 07:09 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 14 Dec 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Employees in Ballia were pulling wires from villagers teenager dies due to current youth scorched
सीएचसी सीयर पर चिकित्सकों से बातचीत करते एसडीएम संत कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

बलिया जिले में सोमवार को प्राइवेट लाइनमैन और बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी ग्रामीणोें से ही तार खिंचवाने लगे। इस दौरान अचानक हाईटेंशन करंट उतरने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं 13 युवक झुलस गए हैं। मामला उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव का है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि तार खींचने के कार्य में गांव के युवा व किशोर ही शामिल थे। जबकि विभागीय कर्मचारी दूर से ही तार खिंचवा रहे थे। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। किशोर के मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी और प्राइवेट लाइनमैन मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस चार लाइनमैन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन

पावर हाउस अवायां से संबद्ध छितौना फीडर से फरसाटार गांव में पोल पर तार खींचा जा रहा था। इसमें गांव के ही सत्या कुमार (16), गौतम कुमार (32), प्यारेलाल (33), करन कुमार (18), इंद्रजीत कुमार (24),  महातम कुमार (30), गौतम (28), बिधि चंद (30), अमित कुमार (14), जुगुल (26),  पिंटू कुमार (26), अमित कुमार (14), प्रिंस कुमार (14), आदित्य कुमार (15) विद्युतकर्मियों के साथ तार खिंचवाने का कार्य कर रहे थे। खींचते समय तार बगल से ही गुजर रहे हाईटेंशन तार से सट गया। इससे तार खींच रहे ग्रामीण हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे सत्या कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सत्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सूचना पाते ही उप जिलाधिकारी संत कुमार और थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह अस्पताल पहुंच झुलसे लोगों का हाल जाना। वहीं विद्युत विभाग के अवर अभियंता अवधेश कुमार भी अस्पताल पहुंचकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

उभांव थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता बनारसी प्रसाद की तहरीर पर चार लाइनमैन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed