{"_id":"5f7eaf358ebc3e9b9e6c5f08","slug":"electrician-scorching-while-working-died-after-three-month-family-members-demonstrated-at-a-sub-station-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने पहले काम करते वक्त झुलसे बिजली कर्मी की मौत, परिजनों का सब स्टेशन पर शव रखकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने पहले काम करते वक्त झुलसे बिजली कर्मी की मौत, परिजनों का सब स्टेशन पर शव रखकर प्रदर्शन
Thu, 08 Oct 2020 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में संविदा विद्युत कर्मी की पोल पर काम करते समय करंट आने से झुलसने के बाद मौत हो गई। आक्रोशित परिजन विद्युत सब स्टेशन पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के होलपुर गांव निवासी अंतराज विंद(31) पुत्र श्यामलाल विंद संविदा विद्युत कर्मी के पद पर कार्यरत था। अंतराज 27 जून को मिर्जापुर रोड स्थित तिराहे पर पोल पर काम करते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने विद्युत कर्मी का उपचार वाराणसी समेत अन्य कई असप्तालों में करवाया था। कर्मी की मौत बुधवार रात उसके घर पर हो गई थी। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को गिराई स्थित विद्युत सब स्टेशन पर रखकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतक के भाई लाल बहादुर विंद ने बताया कि मेरा भाई सब स्टेशन पर संविदा कर्मी था। भाई के मौत होने के बाद गोपीगंज थाने में सूचना भी बुधवार को दे दी गई थी। साथ ही बताया कि इस मामले में गोपीगंज थाने में विद्युत विभाग के ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है।