{"_id":"5d5efe1c8ebc3e6c8d3ae0f0","slug":"electric-supply-varanasi-news-vns479621477","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेढ़ूपुर पारेषण उपकेंद्र के बसबार में खराबी, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेढ़ूपुर पारेषण उपकेंद्र के बसबार में खराबी, बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 132 केवी लेढ़ूपुर उपकेंद्र के बसबार में आई खराबी को दूर करने के लिए वरुणापार समेत शहर के एक तिहाई हिस्से में गुरुवार को पूर्वाह्न में बिजली काट दी गई। वहीं दूसरी तरफ वरुणापार के अलावा शहरी क्षेत्र के विभिन्न वितरण उपकेंद्रों से पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रही। ट्रिपिंग के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लेढ़ूपुर पारेषण उपकेंद्र के बसबार में बुधवार की रात ही तकनीकी खराबी आ गई थी। बसबार का एक उपकरण गरम होकर लाल हो गया था। उसी समय शटडाउन लेने की तैयारी पारेषण के अभियंताओं कर ली थी। लेकिन वितरण इकाई के अभियंताओं ने कहा कि जब तक चल रहा है, चलने दीजिए। खैर कुछ देर बाद जो उपकरण लाल हुआ था, सही हो गया और पूरी रात आपूर्ति में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ। लेकिन, सुरक्षा की दृष्टि और भविष्य में आपूर्ति बाधित न हो, इसे देखते हुए बसबार के उस उपकरण को दुरुस्त करने की योजना बुधवार की रात में ही बना ली गई। इसके तहत गुरुवार को पूर्वाह्न 10 बजे से करीब डेढ़-दो घंटे का शटडाउन ले लिया गया। इसके चलते वरुणापार के पांडेयपुर, दौलतपुर, न्यू दौलतपुर, संकुल, लेढ़ूपुर, शक्तिपीठ के अलावा शहर के काशी, मच्छोदरी, मैदागिन, टाउनहाल आदि वितरण उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रखी गई। वहीं दूसरी तरफ गुरुवार की रात करीब 10 से11 बजे चौकाघाट उपकेंद्र से जुड़े तेलियाबाग और आसपास के इलाकों की बिजली अचानक गुल हो गयी। कोनिया, कज्जाकपुरा में फिर बिजली गुल हो गई। जबकि अन्य वितरण उपकेंद्रों से भी दिन में कई बार बिजली की आवाजाही लगी रही।