फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Elder brother stabbed younger brother and throw from first floor in mirzapur up

यूपी: मनोरोगी बड़े भाई ने नौ साल के छोटे भाई को चाकू से गोदा, फिर पहली मंजिल से नीचे फेंका

Wed, 04 Nov 2020 05:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Nov 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Elder brother stabbed younger brother and throw from first floor in mirzapur up
अस्पताल में भर्ती मासूम। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ बड़े भाई ने नौ साल के छोटे भाई पर चाकू से कई वार कर दिए। मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

घटना मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंकिनगंज मोहल्ले की है। बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से कई वार कर दिए। इसके बाद मासूम बच्चे को पहली मंजिर से आंगन में फेंक दिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि डेढ़ महीने पहले भी छोटे भाई की उसने पिटाई की थी।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंकीनगंज स्थित जगन साहू की गली निवासी संतोष गुप्ता अनगढ़ रोड पर क्लीनिक का संचालन करते हैं। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री है। सबसे बड़ा पुत्र नैतिक गुप्ता(20) प्राइवेट नौकरी करता है। संतोष और नैतिक सुबह काम पर निकल गए। घर पर दूसरे नंबर का पुत्र निखिल गुप्ता(19), अंकित गुप्ता(9), पुत्री रिया(13) गुप्ता थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में निखिल ने अपने छोटे भाई अंकित पर चाकू से उसके पेट, सीने, सिर और हाथ में पांच वार किए। बाद में उसे पहली मंजिल से भी फंके दिया। अंकित के चीखने की आवाज सुन मां और बहन दौड़कर आई। मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंचकर संतोष और उनके बड़े बेटे निखिल को फोन कर जानकारी दी।

आनन-फानन में अंकित को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। नैतिक ने बताया कि उसके भाई निखिल ने कक्षा आठ तक पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ दी। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। डेढ़ माह पहले भी उसने ईंट से अंकित के ऊपर हमला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed