{"_id":"5fb256878ebc3e5fab3990d8","slug":"eight-year-old-child-killed-by-strangulation-in-bhadohi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही: आठ साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: आठ साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप
Mon, 16 Nov 2020 04:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 16 Nov 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को गांव में एक आठ साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी। गांव में इस घटना से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
घटना गोपीगंज थाना क्षेत्र के बदरी गांव में हुई है। बच्चा दादा-दादी के साथ धान ओसाई के कार्य में मड़हे पर गया था हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोपीगंज थाना क्षेत्र के बदरी गांव निवासी रामकेवल हरिजन राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। सोमवार को वह किसी कार्य से बाहर गए थे। पत्नी दवा लेने के लिए बाजार गई थी। उनका पुत्र परमेश्वर धान ओसाई कार्य में लगे दादा-दादी के साथ था। दोपहर में वह पानी पीने के लिए अपने मड़हे में गया।
विज्ञापन
Trending Videos
किसी ने वहीं गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारों ने शव को चारपाई रख दिया और चादर से ढक कर चले गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो दादा दादी परेशान होकर मड़हे में वापस लौटे तो देखा कि खून से सनी हुई चारपाई थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि छानबीन चल रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।