Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eid moon will evening Namaz offered 500 places in Banaras on Monday special appeal made

Eid Mubarak: आज शाम दिखेगा ईद का चांद..., बनारस में सोमवार को 500 जगहों पर होगी नमाज; की गई खास अपील

Sun, 30 Mar 2025 01:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 01:26 PM IST
सार

बनारस के मस्जिदों में ईद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शाम का इंतजार किया जा रहा है। घरों में सेवइयों की खुशबू भी आने लगी हैं। बाजार से लेकर गलियों तक मुस्लिम एक-दूसरे को बधाई देने में लगे हैं।

विज्ञापन
Eid moon will evening Namaz offered 500 places in Banaras on Monday special appeal made
विद्यापीठ स्थित खेतवाली मस्जिद में इफ्तार करते रोजेदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Eid Al Fitr 2025: बनारस में रविवार की शाम ईद का चांद नजर आएगा। इसके बाद मस्जिदों और कमेटियों की ओर से चांद के दीदार की घोषणाएं होंगी। जिले के 500 जगहों पर सुबह साढ़े 6 बजे से 10 बजे तक सोमवार को ईद की नमाज होगी। इससे पहले शनिवार को मस्जिदों में नमाज अदा के साथ इफ्तारी हुई। मुल्क की बरक्कत के लिए जगह-जगह दुआख्वानी की गई। 

विज्ञापन




औरंगाबाद स्थित मस्जिद मीर नजीर में हर साल की तरह इस साल भी जामिन हुसैन हाशमी के संयोजन में कदीमी इफ्तार हुआ। मौलाना बाकिर बलियावी और मौलाना ज़मीर हसन ने नमाज ओ दुआख्वानी कराई। पूर्व क्रिकेट कप्तान शहंशाह हुसैन हाशमी और जाकिर हाशमी ने नमाजियों का स्वागत किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

त्योहार से पहले ये हकदारों तक पहुंचे पैसा
इमानिया काॅलेज मुकिमगंज में इमाम ए जुमा ज़फर हुसैनी साहब के ज़ेरे इंतेज़ाम नमाज़ ओ मजलिस हुई। मजलिस को मौलाना अकील हुसैनी ने खिताब किया। यहां पर शहर के कोने-कोने से लोग आए थे। हाजी फरमान हैदर ने कहा कि इस वर्ष फितरे की रकम 120 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है। 

अपील की है कि त्योहार से पहले ये पैसा हक़दारों तक पहुंचाया जाए। इससे हर कोई अपनी ईद अच्छे से मना पाए। प्रशासन से अपील है कि साफ सफाई और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था कराए।

विज्ञापन

Eid moon will evening Namaz offered 500 places in Banaras on Monday special appeal made
ईद की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

खेत वाली मस्जिद में इफ्तार 
काशी विद्यापीठ स्थित खेत वाली मस्जिद में 28वें रमजान शनिवार को इफ्तार का आयोजन किया गया। तयशुदा समय पर अजान होते ही लोगों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। इसके बाद कई व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, खुशहाली और भाईचारगी की दुआ मांगी। आयोजक सैय्यद इमरान हसन, अजीज अहमद बाबू नेता, रियाज अहमद, असलम अलमारी, बबलू मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन

मस्जिद/ईदगाह समय
ईदगाह शक्करतालाब अहलेहदिस जमात सुबह  7:00  बजे
जामा मस्जिद खोज़ापुरा मैदान  सुबह 7:30 बजे
मस्जिद उस्मान गनी सुबह 7:30 बजे
मस्जिद उस्मानिया उस्मानपुरा सुबह 7:45 बजे
मूसा मस्जिद सुबह 7:45 बजे
नूरी मस्जिद  सुबह 8:00 बजे
ईदगाह गोगा की बाग जलालीपुरा सुबह 8:00 बजे
डी मस्जिद सरैयां पक्का महाल सुबह 8:00 बजे
मस्जिद  सुन्नी इमामबाडा सरैया  सुबह 8:00 बजे
मस्जिद इमिलिया तल्ले छित्तनपुरा  सुबह 8:00 बजे
मस्जिद ढाई कंगूरे  पठानीटोला  सुबह 8:00 बजे
बड़ी मस्जिद  काज़िसदुल्लापुरा सुबह 8:00 बजे
मीनार वाली मस्जिद कमालपुरा सुबह 8:00 बजे
बड़ी मस्जिद सलापुर कबड्डीदुआर सुबह 8:00 बजे
जामा मस्जिद अगागंज     सुबह 8:00 बजे
ईदगाह मस्जिद लंगर नवापुरा जीटी रोड सुबह 8:15 बजे
मस्जिद शहीद बाबा  सरैयां बाजार सुबह 8:15 बजे
जामा मस्जिद कमल गडहा सुबह 8:15 बजे
नई मस्जिद सिया हज़रात दोशीपुरा सुबह 8:30 बजे
ईदगाह पुरानापुल पुल्कोहना सुबह 8:30 बजे
हमीदिया रसिदीया शक्करतालाब  सुबह 8:30 बजे
पुरानी मस्जिद दोशीपुरा सुबह 9:00 बजे
मतवल्ली हाजी मकबूल हसन सुबह 9:30 बजे 
इमामबाडा सरैयां सिया हज़रात सुबह 10:00 बजे
मस्जिद लंगड़े हाफिज्र नई सड़क  सुबह 10:00 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed