{"_id":"5f665fc88ebc3eb72a236273","slug":"education-city-news-vns5482650194","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुलने को तैयार, शासनादेश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुलने को तैयार, शासनादेश का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्कूल-कॉलेजों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को अलग-अलग दिन में स्कूल आने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद स्कूलों में तैयारियां भी तेज हो गई है। हालांकि अभी प्रदेश सरकार की ओर से आदेश जारी होना बाकी है, लेकिन प्रधानाचार्यों के मुताबिक जब भी स्कूल खुलेगा तो सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन पर विशेष जोर रहेगा। इसके अलावा अभिभावकों के साथ भी बातचीत की जाएगी। इसके लिए क्लासवार समय सारणी भी बनाई जाएगी, जिससे कि छात्रों के आने पर मार्गदर्शन देने में कोई असुविधा न हो। केंद्र सरकार द्वारा अलग-अलग राज्यो में स्कूलों को नियमानुसार खोंलने का फैसला लिया गया है और उस पर राज्यों द्वारा भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं को ही स्कूल जाने का निर्णय लिया गया है।
प्रधानाचार्य बोले-
ऑनलाइन क्लॉस तो चल ही रही है। अगर 9वीं से 12वीं के छात्रों को स्कूल बुलाने का कोई फैसला शासन का आता है तो सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्था भी सरकार को सुनिश्चित करानी चाहिए।-डॉ. विश्वनाथ दुबे, प्रधानाचार्य, सीएम एंग्लो बंगाली कॉलेज
शासन का फैसला आता है तो कोई असुविधा नहीं होगी। कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए छात्राओं की कक्षा चलाई जाएगी। इसके लिए शिक्षकों की सूची तैयार कराई जा रही है। छात्राओं के अभिभावकों से भी समय-समय पर बात होगी।-डॉ. प्रतिभा यादव, प्रधानाचार्य, आर्य महिला इंटर कॉलेज
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के जो भी उपाय होने चाहिए वो किए जा रहे हैं। अगर 9 से 12 तक स्कूल खोलने का कोई आदेश आता है तो पूरी सजगता, सतर्कता के साथ स्कूलों का संचालन नियमानुसार किया जाएगा।-डा.श्री प्रकाश सिंह,प्रधानाचार्य,गंगापुर इंटर कॉलेज
कोरोना संक्रमण के इस दौर में ऑनलाइन क्लॉस तो चल ही रहे हैं। अब अगर स्कूलों में क्लॉस चलाने का कोई आदेश आता है तो कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी व्यवस्था नियमानुसार सुनिश्चित कराई जाएगी।-डॉ.राजेश सिंह यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज