{"_id":"58ff428b4f1c1b4766c0d2f1","slug":"east-and-west-music-culture-mix-today-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में पूरब-पश्चिम के रागों का मिलन आज, पंकज उदास का गजल नाइट भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में पूरब-पश्चिम के रागों का मिलन आज, पंकज उदास का गजल नाइट भी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 25 Apr 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी बाल कलाकार जुलियन मैरिंग वायलिन पर देगा 101वीं प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरब और पश्चिम के रागों का काशी में मिलन मंगलवार को होगा। बनारस घराने के कलाकारों के साथ पश्चिमी रागों पर स्वरों का समन्वय करेगा अमेरिका का नन्हा कलाकार जुलियन। वाशिंगटन डीसी के नजदीक रहने वाले इस बाल कलाकार की बनारस में यह 101वीं प्रस्तुति होगी।
भैसासुर घाट पर सुर गंगा संगीत महोत्सव के तहत पंकज उदास का गजल नाइट भी होगा। सुर गंगा संगीत महोत्सव मंगलवार को गजलों से यादगार बनेगा।
गजल नाइट ‘नजराना-ए-नजीम’ के लिए कलाकार काशी पहुंचने लगे हैं। जाने-माने गजल गायक पंकज उदास सोमवार की शाम काशी पहुंच गए।
पूरब और पश्चिम के रागों के मिलन का कार्यक्रम यूनाइटेड स्टेट और इंडिया एजुकेशनल फाउंडेशन के साथ आवर्तन के संयुक्त तत्वावधान में होगा। आठ वर्षीय विदेशी बाल कलाकार जुलियन वायलिन पर जुगलबंदी करेगा। वह तीन वर्ष की उम्र से ही अमेरिका में प्रस्तुतियां देता आ रहा है।
रथयात्रा स्थित कन्हैया लाल स्मृति भवन में होने वाली इस संगीत संध्या में उसके साथ उसके पिता एरिक मैरिंग गिटार पर होंगे। यूनाइटेड स्टेट के साथ मिलकर फाउंडेशन अमेरिका और भारत के बीच संगीत की शैलियों और कलाकारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजनों की शुरुआत करने जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें बनारस की मशहूर उप शास्त्रीय गायिका सुचरिता गुप्ता ठुमरी, दादरा की बंदिशों पर सुर लगाएंगी। उनके साथ एरिक, जुलियन के अलावा शहनाई पर फतेह अली खान, वायलिन पर सुखदेव मिश्र तबले पर ललित कुमार होंगे।