{"_id":"6709e9ca4516e1a92c021d7c","slug":"dussehra-2024-bareka-gates-will-remain-closed-from-12-noon-to-9-pm-for-ravana-dahan-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2024: आज दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक बंद रहेंगे बरेका के दोनों गेट, रावण दहन को लेकर की गई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dussehra 2024: आज दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक बंद रहेंगे बरेका के दोनों गेट, रावण दहन को लेकर की गई व्यवस्था
Sat, 12 Oct 2024 08:45 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 12 Oct 2024 08:45 AM IST
सार
Dussehra 2024: वाराणसी में विजयदशमी समारोह के दौरान आज बरेका के दोनों गेट दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे कर बंद रहेंगे। इस दौरान बरेका स्टेडियम, सिनेमा हॉल और बास्केटबॉल ग्राउंड मार्ग नो व्हीकल जोन में रहेंगे।
विज्ञापन
बरेका मैदान में लगा दशानन का पुतला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
75 फीट के रावण दहन पर बरेका में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विजयदशमी समारोह के दौरान शनिवार को एफसीआई गेट और सेंट जॉन्स स्कूल गेट दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक बंद रहेंगे। पिकेट गेटों से भी साइकिल और टू-व्हीलर के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
बरेका स्टेडियम, सिनेमा हॉल और बास्केटबॉल ग्राउंड के आस-पास के मार्गों पर साइकिल, रिक्शा, टू-व्हीलर और चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में किसी भी प्रकार की गुमटियां, ठेले या गैस सिलिंडर (गुब्बारा भरने वाले सहित) लाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
पीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार का हैंड बैग, पॉलीथिन पैकेट, ट्रांजिस्टर, खिलौने, महिलाओं के बैग टाइप पर्स, पानी की बोतल, टिफिन बॉक्स या किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ लाने पर सख्त रोक है।
विज्ञापन