फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drunk husband beats wife in Chandauli, charges of strangulation

चंदौली : दंपती के बीच मारपीट बनी जान पर भारी, पत्नी की मौत, मायके वालों ने कहा - नशेड़ी पति ने पीटकर मार डाला

Sun, 11 Apr 2021 11:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Apr 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drunk husband beats wife in Chandauli, charges of strangulation
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत सराय छोटू गांव में रविवार की शाम पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। सूचना के बाद पहुंचे मायके वालों ने महिला को उपचार के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया कि नशेड़ी पति ने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस  शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन



बनारस के चौबेपुर थाना क्षेत्र के उकथी गांव निवासी सर्वजीत यादव की पुत्री अन्नू यादव की शादी दो वर्ष पहले सराय छोटू गांव निवासी अनीश यादव से हुई थी। मृतका के मायके वालों ने बताया कि रविवार की शाम अन्नू के साथ उसके पति द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद उनका भतीजा बबलू कुछ ही समय में अन्नू के ससुराल पहुंच गया। यहां अन्नू जमीन पर पड़ी थी।
विज्ञापन


शरीर पर चोट के निशान नहीं

घायल अन्नू को उपचार के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। ऐसे में आशंका है कि नशे में धुत पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की है। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। फिलहाल आरोपी युवक के बारे में पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed