फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   drum played in front of BHU VC residence Sisters celebrated Bhai Dooj at the site of picketing

बीएचयू वीसी आवास के सामने बजाया शंख-ढोल: धरना स्थल पर ही बहनों ने मनाया भाई दूज, फीस वृद्धि का है मामला

Fri, 28 Oct 2022 03:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 28 Oct 2022 03:05 PM IST
सार

BHU में फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने धरने के 13वें दिन कुलपति आवास के सामने पहुंचकर शंख और ढोल-ड्रम बजाकर अपना विरोध जताया। उधर धरने पर बैठी बहनों ने भी धरना स्थल पर ही भाई दूज की रस्म निभाई। 

विज्ञापन
drum played in front of BHU VC residence Sisters celebrated Bhai Dooj at the site of picketing
बीएचयू वीसी आवास के सामने बजाया शंख-ढोल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीएचयू में फीस वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने धरने के 13वें दिन कुलपति आवास के सामने पहुंचकर शंख और ढोल-ड्रम बजाकर अपना विरोध जताया। उधर धरने पर बैठी बहनों ने भी धरना स्थल पर ही भाई दूज की रस्म निभाई। 

विज्ञापन

छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर 13 दिन से धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं की अब तक कई बार अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। मांग पर कोई ठोस निर्णय न होने उनकी नाराजगी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को परिषद के बीएचयू इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शंख, ढोल बजाकर विश्वविद्यालय प्रशासन को जगाने का काम किया गया है। मांगे न माने जाने तक धरना जारी रहेगा। बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से छात्रहित में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई इसलिए धनतेरस, दीपावली के बाद भाई दूज भी यहीं मनाया गया है। कार्यक्रम में इकाई मंत्री पुनीत मिश्र, सत्यनारायण सिंह, सौरभ राय, मेघा मुखर्जी, सम्यक जैन, आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed