फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   DRM said railway employees joined the railway service after 2004 happy with Unified Pension Scheme

Varanasi News: बोले DRM, यूनिफाइड पेंशन स्कीम से 2004 के बाद रेल सेवा में आए रेल कर्मियों में खुशी

Mon, 26 Aug 2024 05:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 05:17 PM IST
सार

Varanasi News: पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम ने एकीकृत पेंशन योजना पर विस्तृत तरीके से बातचीत की। उन्होंने रेलवे की सुविधाओं को और विस्तारित करने का आश्वासन दिया। कहा कि यात्रियों की छोटी-छोटी समस्याओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
DRM said railway employees joined the railway service after 2004 happy with Unified Pension Scheme
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यूपीएस की मंजूरी पर वर्ष 2004 के बाद सरकारी सेवा में आये अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। सेवानिवृत्ति के बाद सुनिश्चित पेंशन की व्यवस्था से कर्मचारियों में उत्साह है। 

विज्ञापन


नई पेंशन व्यवस्था से सरकार ने जहां अधिकारियों व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया है। वहीं, सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान के साथ समाज में जीने का हक भी प्रदान किया है।
विज्ञापन


सोमवार को लहरतारा स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान डीआरएम ने कहा कि कर्मचारियों के लिए यूपीएस व एनपीएस में से किसी भी योजना में शामिल होने का विकल्प भी दिया गया है। एकीकृत पेंशन योजना कर्मचारियों व अधिकारियों को 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुनिश्चित पेंशन के तहत 25 वर्ष की न्यूनतम अर्हक सेवा के लिये सेवानिवृत्ति से पहले अंतिम 12 महीनों में प्राप्त मासिक औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत, सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन के तहत कर्मचारी की मृत्यु से ठीक पहले उसकी पेंशन का 60 प्रतिशत, न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर 10,000 प्रति माह, महंगाई सूचकांक और सुनिश्चित पेंशन पर, सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन पर और सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन पर, औद्योगिक श्रमिकों के लिये अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीई आईडब्ल्यू) के आधार पर महंगाई राहत, सेवानिवृत्ति के समय ग्रेच्युटी के अतिरिक्त एकमुश्त भुगतान, सेवा के प्रत्येक पूर्ण छह महीने के लिये और सेवानिवृत्ति की तिथि पर मासिक परिलब्धियों (वेतन व डीए) का 1/10वां हिस्सा शामिल है। 


उदाहरण स्वरूप यदि कोई कर्मचारी 30 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहा है, तो उसे 6 माह की सैलरी एकमुश्त मिलेगी। इस भुगतान से सुनिश्चित पेंशन की धनराशि कम नहीं होगी। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed