फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dream of becoming national bodybuilder remained unfulfilled

जिम में युवक की मौत: नेशनल बॉडी बिल्डर बनने का सपना रह गया अधूरा, दीपक को पहले से नहीं थी कोई बीमारी

Fri, 03 May 2024 12:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 03 May 2024 12:23 PM IST
सार

Varanasi News: चेतगंज थाना क्षेत्र के पियरी का रहने वाला दीपक गुप्ता (32) बॉडी बिल्डिंग का शौकीन था। वह लगभग 10 वर्ष से जिम जाता था। रोजाना की तरह वह बीते मंगलवार की सुबह 9.30 बजे सिद्धगिरी बाग स्थित जिम पहुंचा। व्यायाम से पहले वह खुद को तैयार कर रहा था। इसी दौरान सिर में तेज दर्द होने के कारण अचानक दीपक जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा।

विज्ञापन
dream of becoming national bodybuilder remained unfulfilled
मृतक दीपक की फाइल फोटो (बाएं)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सिद्धगिरी बाग स्थित जिम में युवक दीपक गुप्ता के सिर में दर्द के बाद मौत से हर कोई हतप्रभ है। परिजनों के अनुसार, उसे पहले से न तो कोई बीमारी थी और न ही वह किसी तरह की कोई दवा खा रहा था। दीपक कई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता पुरस्कार जीत चुका था। फिलहाल नेशनल कंपटीशन में प्रतिभाग की तैयारी कर रहा था। जो कि अब अधूरा रह गया।

विज्ञापन


चेतगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पियरी निवासी दीपक गुप्ता (32) को बॉडी बिल्डिंग का शौक था, उसने इसी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की ठान ली थी। भाई कमलेश ने बताया कि उसने बीसीए किया था। बॉडी बिल्डर बनने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह जिम जा रहा था। जिस दिन उसके साथ घटना हुई, उस दिन भी वह पूरी तरह फिट था। 
विज्ञापन


जिम पहुंचते ही अचानक उसके सिर में दर्द होने लगा और वहीं गिर पड़ा। भाई के अनुसार, दीपक का एक छह साल का बेटा भी है। उसकी मौत आखिर कैसे और क्यों हो गई, यह समझ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जिम में युवक के सिर में हुआ तेज दर्द, जमीन पर गिरा; अस्पताल ले जाने पर हुई मौत

हमरेजिक स्ट्रोक की वजह से होती है यह समस्या
कभी-कभी अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से शरीर की धमनियां फट जाती हैं। चिकित्सकीय भाषा में इसे हेमरेजिक स्ट्रोक कहा जाता है। जिस तरह वायरल वीडियो में युवक जिम में गिरते हुए दिख रहा है, हेमरेजिक स्ट्रोक जैसे लक्षण हो सकते हैं। 30 साल से अधिक उम्र के ऐसे व्यक्ति जो जिम जा रहे हैं, उन्हें समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच करवानी चाहिए। - डॉ. अभिषेक कुमार पाठक, न्यूरोलॉजी विभाग, बीएचयू


कोरोना काल के बाद बढ़ी हैं इस तरह की घटनाएं
कोरोना काल के बाद आम तौर पर ब्लड प्रेशर पढ़ने, हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं। ओपीडी में भी हर सप्ताह 50 से अधिक नये मरीज आ रहे हैं। पोस्ट कोविड बीमारियां बढ़ी हैं, सही जानकारी के लिए चिकित्सकीय जांच होनी चाहिए। ऐसा होने के बाद कुछ हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। - प्रो. ओमशंकर, विभागाध्यक्ष, हृदय रोग विभाग, बीएचयू

साल में एक बार स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी
जिम जाना या फिर कोई भी व्यायाम करने वाले युवाओं को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होता है। सात से आठ घंटे की नींद के साथ ही जिम करने वाली जगह पर वातावरण का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। डॉक्टर की सलाह पर हेल्थ सप्लीमेंट लेना चाहिए। साथ ही साल में एक बार अपना स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करवाना चाहिए। - डॉ. अतुल सिंह, सहायक सचिव, आईएमए, यूपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed