{"_id":"6631d089256597fddd0089ff","slug":"young-man-suffered-severe-headache-died-after-taken-to-hospital-in-varanasi-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जिम में युवक के सिर में हुआ तेज दर्द, जमीन पर गिरा; अस्पताल ले जाने पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जिम में युवक के सिर में हुआ तेज दर्द, जमीन पर गिरा; अस्पताल ले जाने पर हुई मौत
Wed, 01 May 2024 07:53 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 01 May 2024 07:53 PM IST
सार
वाराणसी जिले के सिद्धगिरी बाग में एक जिम में व्यायाम करने से पहले युवक के सिर में अचानक तेज दर्द हुआ। दर्द के चलते वह जमीन पर गिर पड़ा। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दीपक गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिद्धगिरी बाग के एक जिम में मंगलवार को एक युवक के सिर में तेज दर्द हुआ। वह जमीन पर गिर पड़ा आनन-फानन उसे महमूरगंज के एक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की ब्रेन हेमरेज से मौत की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
चेतगंज थाना क्षेत्र के पियरी का रहने वाला दीपक गुप्ता (32) बॉडी बिल्डिंग का शौकीन था। वह लगभग 10 वर्ष से जिम जाता था। रोजाना की तरह वह मंगलवार सुबह 9.30 बजे सिद्धगिरी बाग स्थित जिम पहुंचा। व्यायाम से पहले वह खुद को तैयार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिम में मौजूद लोगों के अनुसार सिर में तेज दर्द के कारण अचानक दीपक जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। दीपक के दोस्तों के अनुसार वह काफी दिनों से अवसादग्रस्त भी था। उधर, सिगरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है।