फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Ganesh Dutt Shastri explained importance of Horoscope Palmistry and Bhal Rekha

Jyotish: माथे की लकीरों से जान सकते हैं भूत, वर्तमान और भविष्य; भाल रेखा से फलादेश प्राप्त कर सकेंगे लोग

Sat, 10 May 2025 08:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 10 May 2025 08:46 PM IST
सार

Varanasi News: काशी विद्वत परिषद के मंत्री व राष्ट्रपति पुरस्कृत पूर्व प्राचार्य डॉ. गणेश दत्त शास्त्री ने ज्योतिष ज्ञान शिविर के शुभारंभ पर बताया कि भाल रेखा का अध्ययन अति महत्वपूर्ण माना जाता है।

विज्ञापन
Dr. Ganesh Dutt Shastri explained importance of Horoscope Palmistry and Bhal Rekha
ज्योतिष ज्ञान शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र में भाल रेखा को महत्वपूर्ण माना जाता है। भाल रेखा या माथे की रेखाएं व्यक्ति के जीवन, भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में जानकारी देती है। ये रेखाएं व्यक्ति के मस्तिष्क की स्थिति, आकार, रंग और रेखाओं के अध्ययन से फलादेश करती हैं। बुद्धि और सोच-विचार की क्षमता भी इस पर निर्भर है। अतः ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत भाल रेखा का अध्ययन अति महत्वपूर्ण माना जाता है।

विज्ञापन


उक्त बातें काशी विद्वत परिषद के मंत्री व राष्ट्रपति पुरस्कृत पूर्व प्राचार्य डॉ. गणेश दत्त शास्त्री ने शनिवार को दशाश्वमेध के अति प्राचीन शास्त्रार्थ महाविद्यालय में ज्योतिष ज्ञान शिविर के शुभारंभ पर कहीं। भाल रेखाओं के अध्ययन से व्यक्ति को अपने जीवन के बारे में बेहतर तरीके से समझने और मार्गदर्शन करने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन


संचालक ज्योतिर्विद आचार्य संजय उपाध्याय ने कहा कि लंबी और स्पष्ट मस्तक रेखा व्यक्ति के बुद्धिमान और तर्कशील होने का संकेत देती है। छोटी रेखा कम बुद्धि,कम धैर्य और रचनात्मकता की कमी का संकेत दे सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक डॉ. पवन कुमार शुक्ल ने कहा कि ज्योतिष शास्त्र के संक्षिप्त ज्ञानार्जन हेतु छात्रहित में इस प्रकार के शिविर महाविद्यालय में निरंतर लगाए जा रहे हैं। प्रथम दिन 40 लोगों ने पंजीकरण कराया है। अध्यक्षता काशी पंडित सभा के मंत्री डॉ. विनोद राव पाठक ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ. सारनाथ पांडेय रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed