फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dom society stopped cremation at Manikarnika Ghat in varanasi after bullying

Varanasi News: महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर डोम समाज ने रोका शवदाह , लकड़ी विक्रेताओं पर दबंगई का आरोप

Mon, 01 Aug 2022 01:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 Aug 2022 01:41 PM IST
सार

मणिकार्णिका घाट पर लकड़ी विक्रेताओं की मनमानी से नाराज डोम समाज ने सोमवार सुबह दाह संस्कार बंद कर दिया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने डोम समाज के लोगों को समझाया।
 

विज्ञापन
Dom society stopped cremation at Manikarnika Ghat in varanasi after bullying
शवदाह रोके जाने की सूचना पर मणिकर्णिका घाट पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लकड़ी विक्रेताओं पर मनमानी और दबंगई के आरोप में डोम समाज (चौधरी परिवार) ने सोमवार सुबह महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर शवदाह को रोक दिया। उनका कहना था कि जब तक समस्या हल नहीं होती है, तब तक दाह संस्कार का काम शुरू नहीं करेंगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डोम समाज के लोगों को समझाया। करीब 40-45 मिनट बाद शव दाह शुरू हो सका।

विज्ञापन


दरअसल, रविवार को मणिकर्णिका घाट पर डोम समाज और स्थानीय लकड़ी विक्रेताओं के बीच विवाद हुआ था। लकड़ी विक्रेताओं द्वारा शवदाह करने वाले स्थलों और प्लेटफॉर्म पर लकड़ी रखने से मना करने के बाद विवाद हुआ। आरोप है कि शवदाह स्थल पर लकड़ी रखे जाने का जब डोम समाज ने विरोध किया तो लकड़ी विक्रेताओं ने अमर्यादित व्यवहार किया।
विज्ञापन


डोम राज परिवार के शालू चौधरी ने फोन पर बताया कि रविवार को उनके समाज के लोगों के साथ अरुण सिंह नामक लकड़ी व्यापारी ने दुर्व्यवहार किया। अपशब्द कहे और धमकी भी दी। इस घटना के विरोध में डोम समाज एकजुट हुआ और सोमवार सुबह 11 बजे दाह संस्कार रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग डीएम समेत अन्य शीर्ष अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर चौक थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने डोम राजा परिवार के सदस्यों से बातचीत करके उन्हें समझाया। चौक थाना प्रभारी ने बताया कि डोम राजा परिवार के सदस्यों से बातचीत की गई है। शवदाह का काम शुरू करा दिया गया है। मंगलवार को बैठ कर समस्या का स्थायी समाधान करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed