फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DLW shade of color in the spring dance recital

डीरेका में नृत्य-गायन से छाया रंग-वसंत

Fri, 26 Feb 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Fri, 26 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
DLW shade of color in the spring dance recital

ऋतुराज वसंत के आगमन पर गुरुवार की शाम नृत्य, गायन की प्रस्तुतियां यादगार बन गईं। नाटक ‘चिट्ठी खुली’के मंचन के जरिए जीवन के अकेलेपन की पीड़ा व्यक्त की गई।

विज्ञापन

 यह प्रस्तुति डीरेका सांस्कृतिक संस्था की ओर से प्रेक्षागृह में की गई। नाट्य प्रस्तुति और अन्य कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए अफसरों के अलावा कर्मचारियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि डीरेका के महाप्रबंधक अशोक कुमार हरित ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद शुरुआत हुई वसुंधरा शर्मा के कथक नृत्य से।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने वंदना के बाद पारंपरिक थाट, आमद, उठान, तोड़ी और चक्करदार की प्रस्तुति की। इनके बाद डीरेका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पेश किए। अजय अजनबी के भोजपुरी गीतों पर लोग झूमते रहे।
इसके बाद लावणी नृत्य की छात्राओं ने मोहक प्रस्तुति की। नाटक ‘खुली चिट्ठी’ के जरिए बेहतर आर्थिक स्थिति, पुत्रों के सफल कॅरियर, पुत्री की शादी के बाद एकाकीपन की विडंबना को रेखांकित किया गया।

इस नाटक का निर्देशन किया सुधाकर मणि ने। इस मौके पर डीरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष सुमित्रा हरित भी उपस्थित थीं। मुख्य कार्मिक अधिकारी अर्जुन तांबियार ने अतिथियों का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed