{"_id":"6163bf8c8ebc3e87517e7093","slug":"diwali-gift-multi-specialty-hospital-of-50-bed-will-available-in-bhadrasi-mohansarai-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: दिवाली तक भद्रासी में 50 बेड के मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात: दिवाली तक भद्रासी में 50 बेड के मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की मिलेगी सौगात
Mon, 11 Oct 2021 10:07 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:07 AM IST
सार
मोहनसराय के पास भद्रासी में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत बनवाए गए मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में मरीजों को ओपीडी में परामर्श, जांच आदि के साथ ही भर्ती की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल बनकर तैयार, जल्द शुरू होगी सुविधाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी को एक और आयुर्वेदिक अस्पताल की सौगात मिलने वाली है। भद्रासी में 50 बेड के मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के बनने के बाद जल्द ही यहां मरीजों को सभी चिकित्सकीय सुविधाएं मिलने लगेगी। इस नए अस्पताल में स्त्री, प्रसूति रोग के साथ अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी की जाएगी। साथ ही पंचकर्म, क्षारसूत्र व योग के जरिए भी जटिल से जटिल बीमारियों का उपचार हो सकेगा।
विज्ञापन
मोहनसराय के पास भद्रासी में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत बनवाए गए इस अस्पताल में मरीजों को ओपीडी में परामर्श, जांच आदि के साथ ही भर्ती की भी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी भावना द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में सामान्य रोगों के साथ ही गठिया, पाइल्स, सर्वाइकल, सुगर जैसे रोगो के उपचार की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
यहां नेत्र रोगों का भी उपचार होगा। इसके साथ ही गठिया, सर्वाइकल, पाइल्स जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीज इस अस्पताल की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। भावना द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल परिसर में एक योग कक्ष भी बनाया गया है। यहां तैनात होने वाले योग प्रशिक्षक लोगों को योग के जरिए निरोग रहने का हुनर सिखाएंगे। साथ ही कुछ रोगों का उपचार योग के जरिए भी किया जाएगा।
विज्ञापन
हर्बल गार्डेन में लगेंगी जड़ी-बूटियां
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी भावना द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल परिसर की खाली जमीन पर हर्बल गार्डेन बनाने की भी योजना है। यहां जड़ी-बूटियों के पौधे लगाये जाएंगे जो मरीजों के उपचार में तो काम आएंगे ही अस्पताल के वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में सहयोग करेंगे।