फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diwali 2022 There will be no effect of surya grahan and sutak on Mahalaxmi Puja shubh muhurut

Diwali 2022: महालक्ष्मी पूजा पर नहीं होगा ग्रहण व सूतक का असर, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Mon, 24 Oct 2022 11:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Oct 2022 11:07 AM IST
सार

दिवाली के अगले दिन यानि 25 अक्तूबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। वैसे तो हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है लेकिन इस बार ये परंपरा सूर्य ग्रहण के कारण बदलने जा रही है। ग्रहण का असर महालक्ष्मी पूजा पर नहीं होगा। 

विज्ञापन
Diwali 2022 There will be no effect of surya grahan and sutak on Mahalaxmi Puja shubh muhurut
दिवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिव की नगरी काशी में दीपोत्सव का उल्लास आज अमावस की रात में बिखरेगा। घर-घर लक्ष्मी-गणेश विराजेंगे और घर आंगन भी दीपों से सजाए जाएंगे। सुख-समृद्धि, धन-वैभव की अधिष्ठात्री देवी भगवती मां लक्ष्मी तथा ऋद्धि-सिद्धि के अधिष्ठाता प्रथम पूज्य श्रीगणेश की पूजा के बाद कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि के अनुष्ठान पूर्ण होंगे। दीपावली पर मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने का विधान होता है। मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, कुबेर और माता सरस्वती की पूजा की जाती है।

विज्ञापन


शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में किया जाना सबसे शुभ माना गया है। प्रदोष काल के दौरान स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन करना सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता है कि स्थिर लग्न में की गई पूजा-आराधना में माता लक्ष्मी का वास भी स्थायी होता है। इसके अलावा महानिशीथ काल में भी लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। दिवाली की रात से ही सूतक लगेगा। हालांकि ज्योतिषविदों के अनुसार सूर्य ग्रहण के कारण लक्ष्मी पूजन पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


आचार्य रविंद्र भारद्वाज ने कहा कि महानिशिथ काल दीपावली रात्रि में 11:46 से 12:37 तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में भी पूजा करना श्रेष्ठ फलदायी रहता है। 25 अक्तूबर को संपूर्ण भारत में सायंकाल 4:22 से 5:54 तक एवं वाराणासी में सायंकाल 4:42 से 5:22 तक। सूतक 25 अक्टूबर को ब्रह्म वेला प्रातः 4:22 से रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पूजन और दिन के मुहूर्त 

Diwali 2022 There will be no effect of surya grahan and sutak on Mahalaxmi Puja shubh muhurut

धनु लग्न: सुबह 10:26 से दोपहर 12:32 तक  शिक्षण संस्थान,  विद्यार्थी , व्यापारी अपने उद्योग धंधे, व्यवसाय, दुकानदारी, प्रतिष्ठान आदि में लक्ष्मीपूजन के लिए धनु लग्न को श्रेष्ठ मानते हैं। क्योंकि लग्न का स्वामी ग्रह गुरू है। शुभ ग्रह होने से गुरू सबकी सफलता में सहायक रहता है।

मकर लग्न: दोपहर 12:33 से दोपहर 2:19 तक मकर लग्न में लग्नेश शनि तथा अभिजीत मुहूर्त की उपस्थिति कार्यसिद्धी में मदद करेगी। लोहा, इलेक्ट्रानिक,  वर्तन, फ़ूड ,आदि से जुड़े लोग पूजन करें

कुम्भ लग्न: दोपहर 2:20 से दोपहर 3:50 तक रहेगा।  कुम्भ लग्न स्थिर लग्न माना जाता है इसमें  होटल,रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल मेडिकल  व्यवसाय आदि से जुड़े लोग पूजन करने से आय समृद्धि स्थायी होती है। इस समय लाभ का चौघड़िया भी रहेगा जो पूजन करने व कराने वालों की कार्यसिद्धि में लाभप्रद रहेगा।

मीन लग्न: अपराह्न 3:51 से सायं 5:18 तक श्रेष्ठ रहेगा। इस समय अमृत का चौघड़िया भी रहेगा जो शिक्षा, कोचिंग, आध्यात्मिक साधना मैं संलग्न साधकों वर्षभर पूजनार्थियों पर अमृत की वर्षा करायेगा। 
मेष लग्न: सायंकाल 5:19  से 6:55 तक प्रदोष की  वेला में श्रेष्ठ माना जाएगा।  जो जमीन कारोबारी, शेयर बाजार कारोबारी,इस लग्न मैं पूजन से व्यापार उत्तरोत्तर वृद्धि को प्राप्त होगा।

दीपावली पूजन और रात्रि के मुहूर्त

  • प्रदोषकाल:- वृष लग्न सायंकाल 6:56 से रात्रि 8:51 बजे तक। इस लग्न में सराफा व्यापारी, वस्त्र व्यापारी, गिफ्ट व्यापारी एवं सभी साधकों को सर्व सिद्धि के लिए अपने घर में माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। 
  • सिंह लग्न:- मध्यरात्रि बाद 1:23 से 3:37 बजे तक। 

दीपावली पूजन और चौघड़िया मुहूर्त:

  • अमृत का चौघड़िया- प्रात: सूर्योदय से 7:59 तक 
  • शुभ का चौघड़िया- प्रात: 9:23 से 10:47 तक
  • चर का चौघड़िया- दोपहर 1:35 से 2:59 बजे तक
  • लाभ व अमृत का चौघड़िया- दोपहर 3 बजे से सूर्यास्त तक।
  • अभिजित मुहूर्त दोपहर 11:50 से 12:40 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed