Diwali 2022: वाराणसी शहर में इन 17 स्थानों पर मिलेंगे पटाखे, प्रशासन ने निर्धारित किए स्थान
दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन की ओर से वाराणसी शहर में 17 स्थानों को चिन्हित किया गया है। दुकानदारों ने अपने-अपने स्टॉल लगाने का काम शुरू कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के 17 स्थानों पर दीपावली के पटाखे बिकेंगे। इसके लिए खाली मैदान, लॉन और स्कूल परिसर के मैदान में चिन्हित किए गए हैं। यहां दीपावली की रात तक पटाखों की बिक्री होगी। चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल मैदान, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान, मछोदरी पार्क, नाटी इमली का भरत मिलाप स्थल, कटिंग मेमोरियल स्कूल मैदान नदेसर, मिनी स्टेडियम शिवपुर, पाणिग्रहण लॉन सिगरा, रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैदान में पटाखों की बिक्री होगी।
इसी तरह सिद्धगिरीबाग, प्राथमिक विद्यालय आशापुर, उत्सव वाटिका गुरुबाग, दिनेश सिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह का खाली मैदान भिखारीपुर, सुरेंद्र वाटिका लंका, शहनाई लान-पंचवटी रामनगर, चेतसिंह किला शिवाला, विश्वनाथ लॉन शिवदासपुर, कबीरनगर पार्क दुर्गाकुंड और बृजइंक्लेव कॉलोनी का पार्क पटाखा बिक्री के लिए चिह्नित किया गया है।
अब तक पटाखों की बिक्री के लिए साढ़े तीन सौ आवेदन अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था के कार्यालय में आया है।
10 जगह रहेंगी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
अग्निशमन विभाग की ओर से अतिरिक्त तैयारियां की गईं हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया कि धनतेरस से अन्नकूट तक कमिश्नरेट क्षेत्र में 10 जगहों पर आग बुझाने के लिए बड़ी व छोटी गाड़ियां मौजूद रहेंगी। सिगरा, शिवपुर, पांडेयपुर चौराहा, नाटी इमली, सांस्कृतिक संकुल, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान, मछोदरी पार्क, गोदौलिया चौराहा, मालवीय चौराहा लंका, भिखारीपुर तिराहा पर वाहन खड़े रहेंगे।
अन्नपूर्णा मंदिर और सराफा मंडी की सीपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
उधर, अन्नपूर्णा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसीपी काशी को विशेष दिशा निर्देश दिया। वहीं, उन्होंने पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी श्रद्धालुओं के संग दुर्व्यवहार न हो। कतार में लगे बुजुर्गों और महिला दर्शनार्थियों की सहायता करें। आरएएफ के संग पुलिस आयुक्त ने मैदागिन से गोदौलिया तक पैदल गश्त कर लोगों से संवाद किया।
पढ़ें: फूलों की खुशबू से महकी काशी, कोलकाता के कमल की मांग तो वहीं गेंदे के फूल ने बढ़ाई टेंशन