फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Divyang Cricket Tournament in BHU: UP team won series Madhur Bhandarkar encouraged the players 

बीएचयू में दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट: यूपी की टीम ने जीती श्रंखला, मधुर भंडारकर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Sun, 26 Dec 2021 10:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 26 Dec 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Divyang Cricket Tournament in BHU: UP team won series Madhur Bhandarkar encouraged the players 
आईआईटी बीएचयू के जिम खाना ग्राउंड में नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुचें मधुर भंडारकर। - फोटो : अमर उजाला

अटल अजीत मेमोरियल टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी दिन दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपने हौसले और हिम्मत से दर्शकों का दिल जीत लिया। बीएचयू आईआईटी जिमखाना के खेल मैदान में रविवार को दो मैच खेले गए। दोनों मैच उत्तर प्रदेश व उड़ीसा के बीच खेला गया।

विज्ञापन


पहले मैच में टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए। उड़ीसा की टीम ने इस मैच को 9.1 ओवर में आठ विकेट से जीत लिया। फाइनल मैच में उड़ीसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 89 रनों का लक्ष्य रखा। उत्तर प्रदेश ने 13.5 ओवर में ही एक विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया। सोनू ने पांच चौकों की मदद से अर्धशतक बनाया।

विज्ञापन

उड़ीसा के बलराम बस्तिया को मैन ऑफ द मैच व उत्तर प्रदेश टीम के सोनू को मैन ऑफ द सीरिज घोषित किया गया। इस दौरान कमलेश पांडेय, प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय, डॉ. उत्तम ओझा, डॉ. संजय चौरसिया, श्रीकांत मिश्रा, प्रो. कौशल किशोर मिश्र आदि मौजूद रहे।

दिव्यांग खिलाड़ी असली हीरो
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग फिल्मों में रील के हीरो बनाते हैं। वास्तविक हीरो तो हमारे यह खिलाड़ी हैं, जो संघर्ष करते हुए भी जीत का जज्बा रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed