फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   District Panchayat member angry due to non-start of work

काम शुरू न होने से जिला पंचायत सदस्य नाराज

Sat, 16 Jul 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat member angry due to non-start of work
जिला पंचायत सदस्यों के कार्य प्रस्तावों में काम शुरू नहीं हुआ है। इसे लेकर कुछ जिला पंचायत सदस्य नाराज हैं। उनका कहना है कि बैठक में जो कार्य प्रस्ताव दिए गए थे उन पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। अभी पिछला कार्य ही करवाया जा रहा है। जिला पंचायत में कोई सुनने वाला नहीं है। कई बार अधिकारियों से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह ने कहा कि नियमानुसार हर तीन महीने पर एक बार बैठक होनी चाहिए। लेकिन, 28 अप्रैल के बाद अभी बैठक नहीं हुई है। केवल आश्वासन की घुट्टी पिलाई जा रही है। जो लोकार्पण शिलान्यास हो रहे हैं वहां केवल फोटो खिंचवाए जा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम में वे लोग भी रहते हैं जो पूर्व में प्रस्ताव दिए थे। कई बार बैठक में कहा गया कि है जो कार्य प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों से मांगे जाए उन पर तत्काल काम होना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जल्द ही काम नहीं शुरू हुआ तो विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य ललित यादव ने कहा कि वर्ष में चार बैठकों का प्रावधान है। लेकिन होता नहीं है। सड़क, खड़ंजा और अन्य कार्य प्रस्ताव दिए गए थे। जिस पर अब तक कोई काम नहीं हुआ है। पंचायत में बस केवल कार्य प्रस्ताव मांगा जाता है। इस बारे में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि इधर बैठक नहीं है। कार्य प्रस्ताव का काम जल्द शुरू होगा। अभी जहां जहां काम चल रहा है। वहां की गुणवत्ता देखी जा रही है। कमियां दूर कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed