फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   District Minority Welfare Officer suspended for corruption

भ्रष्टाचार में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निलंबित

Fri, 02 Jul 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
District Minority Welfare Officer suspended for corruption
वाराणसी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र को शासन ने भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित कर दिया गया है। इनके स्थान पर गाजीपुर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार को बनारस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

टीचर्स एसोसिएशन मदारिस-ए अरबिया के सेक्रेटरी डॉ. नबी जान ने बताया कि शिक्षकों के उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और अनियमित कार्योँ की शिकायत मुख्यमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों से की जाती रही है। बता दें कि विभाग के मुख्य वक्फ निरीक्षक सुनील कुमार को 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने 28 नवंबर 2018 को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। सुनील कुमार पैसा लेने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र की निजी गाड़ी से आए थे। इस कारण भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने रमेश चंद्र को धारा 120-बी के तहत आरोपी माना था। इस मामले की जांच चल रही थी। विधान परिषद में इस मामले को उठाया गया था। इसके बाद शासन से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
फूलपुर इलाके में कठिरांव स्थित मदरसा इस्लामिया के प्रबंधक हैदर अली ने 26 नवंबर 2018 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत की थी। बताया कि उनके मदरसा के 12 कर्मचारियों के करीब दो साल के वेतन के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा धन शासन से जारी हो गया है। दो महीने से विकास भवन स्थित अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घूस की मांग करते हुए टरका रहे हैं। पहले कुल धनराशि में 15 फीसद बतौर घूस मांगा गया था, फिर कहा गया कि सभी 12 कर्मचारियों में प्रत्येक के हिस्से से 50 हजार यानी छह लाख रुपये दिया जाए। इसमें 50 हजार रुपये हैदर अली से 28 नवंबर 2018 को विभाग के कर्मचारी सुनील कुमार को देने के लिए कहा गया था। पैसा लेने गए सुनील कुमार को रंगे हाथ टीम ने पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed