{"_id":"66e552dbde83a7e7120c64b8","slug":"district-athletics-competition-begins-at-lalpur-stadium-varanasi-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: लालपुर स्टेडियम में जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, अंशु ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: लालपुर स्टेडियम में जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, अंशु ने बाजी मारी
Sat, 14 Sep 2024 02:39 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:39 PM IST
सार
जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में अंशु ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का आगाज मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने किया।
विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विकास इंटर कॉलेज की ओर ओर से 68वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 सितंबर को लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेली गई। प्रतियोगिता का आगाज मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के सौ मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकार्डधारी अंशु रजक ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग के छह सो मीटर दौड़ में शिवांगी ने बजारी मारी। प्रतियोगिता में दस जोन के करीब छह सौ से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने किया। बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के एक जोन से 130 बालक और 130 बालिका दो दिन तक आयेाजित प्रतियोगिता में दमखकम दिखाएंगे। चालीस निर्णायक प्रतियोगिता संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन