फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Distressed Chowkidar for paying loan suicide hanged himself son gave Tahrir against school operator in azamgarh up

यूपी: लोन से परेशान चौकीदार ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे ने स्कूल संचालक के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 28 Dec 2020 11:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 28 Dec 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Distressed Chowkidar for paying loan suicide hanged himself son gave Tahrir against school operator in azamgarh up
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस और जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के बेरॉव गांव में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक सप्ताह पहले बैंक से लिए गए लोन की वसूली करने टीम घर पहुंची थी। लोन की भरपाई न करने की वजह से बुजुर्ग सदमे में था।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतक के बेटे ने एक स्कूल संचालक पर दबाव बनाकर लोन निकलवाने और जमा नहीं कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन



रामकुमार चौहान (60) पुत्र कांता एक स्कूल पर चौकीदार था। राइस मिल के पास उसकी चाय की दुकान थी। रविवार शाम को घर से खाकर निकला है स्कूल के लिए निकला था। सोमवार सुबह स्कूल के बगल में अपने खेत में आम के पेड़ से नायलान की रस्सी से लटकी उसकी लाश मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र विजय ने पुलिस को तहरीर दी है। स्कूल संचालक ने उसके पिता पर दबाव बनाकर एक लाख का लोन निकलवा पैसा ले लिया था। इस बीच लोन जमा कराने के लिए टीम आई और पिता पर दबाव बनाया गया था तो मुझे जानकारी हुई।

स्कूल संचालक से पैसा जमा करने के लिए कहा गया तो उसने इंकार कर दिया। दुखी होकर पिता ने आत्महत्या कर ली। साथ ही ये भी आरोप लगाया कि पिता ने इस बारे में एक चिट्ठी लिख जेब में रखी थी।

उसके चाचा राजपति सुबह वो पर्ची पढ़ रहे थे। इस बीच स्कूल संचालक पहुंचा और पर्ची को फाड़कर जेब में रख ली। संचालक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। एसओ श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। इसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed