{"_id":"5f7b00cb3e9e3e398d68ae38","slug":"disputed-statement-of-state-vice-president-shashi-prakash-singh-on-fake-subhaspa-officer-comment-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष का विवादित बयान, बोले-टिप्पणी करने वाले की जीभ काटने पर देंगे इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष का विवादित बयान, बोले-टिप्पणी करने वाले की जीभ काटने पर देंगे इनाम
Tue, 06 Oct 2020 01:09 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
शशि प्रकाश सिंह मुन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को सुभासपा का अनुसूचित प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बताने वाले का जातिगत और हाथरस के डीएम-एसपी के खिलाफ अशोभनीय बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना की ओर से विवादित बयान जारी किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वयं को अनुसूचित प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बताने वाले की जीभ काटकर लाने वाले को एक करोड़ इनाम दिया जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
समेदा निवासी शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि वीडियो में जो व्यक्ति क्षत्रिय वर्ग के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग कर रहा है, वह हमारी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है। सुभासपा में सभी जाति-धर्मों का समावेश है। उन्हें समान भाव का सम्मान दिया जाता है। सुभासपा दबे कुचलों की आवाज को प्रमुखता से उठाती है, इसी का लाभ लेने के उद्देश्य से उक्त व्यक्ति सुभासपा का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहा है। वह हमारी पार्टी का सदस्य तक नहीं है। सुभासपा को बदनाम करने वाले के खिलाफ जब तक कठोर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक हम सांत शांत नहीं बैठेंगे। कहा कि उक्त व्यक्ति की जो भी जीभ काटकर लाएगा उसे मेरी तरफ से एक करोड़ इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन