फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   died after five month of marriage in road accident hit by bus going to take medicine for father in varanasi

शादी के पांच माह बाद गई जान: वाराणसी में पिता के लिए दवा लेने जा रहा था युवक, बस ने मारी टक्कर

Tue, 07 Sep 2021 08:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Sep 2021 08:00 PM IST
सार

वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर प्राइवेट बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। उसने हेलमेट भी लगाया हुआ था, फिर भी उसकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन
died after five month of marriage in road accident hit by bus going to take medicine for father in varanasi
demo pic

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र उगापुर गांव के पास मंगलवार की सुबह प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बीमार पिता की दवा लेने बाजार जा रहे पुत्र को हेलमेट भी नहीं बचा पाया। पांच माह पूर्व ही युवक की शादी हुई थी। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर बस कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


गाजीपुर विरनो निवासी देवेंद्र यादव का पुत्र पंकज यादव(27) सुबह अपने बीमार माता-पिता को वाराणसी स्थित एक अस्पताल में दिखाने और दवा के लिए घर से निकला। गाजीपुर से वाराणसी जाने वाली प्राइवेट बस में माता-पिता को बैठाकर अकेले बाइक से वाराणसी आ रहा था।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे लगभग ऊगापुर गांव के पास दो बसों को ओवरटेक करने के दौरान एक बस की टक्कर लगते ही पंकज बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। इस दौरान हेलमेट लगाए पंकज के सिर में तेज चोट लगने से लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित करते हुए तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हादसे के दौरान बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पंकज के पास मिले कागजात और बाइक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर शिनाख्त हुई। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही माता-पिता टूट गए। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर रहे पंकज की पांच माह पूर्व ही गाजीपुर की रहने वाली पूनम के साथ शादी हुई थी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे पिता देवेंद्र यादव ने प्राइवेट बस के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed