Varanasi News: ट्रेनिंग के बाद प्रदेश के हर थाने पर तैनात होंगे 25 सिपाही, डीजीपी राजीव कृष्ण ने कही ये बात
Varanasi News: डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि ट्रेनिंग पूरी करने के बाद प्रदेश के हर थाने पर औसतन 25 सिपाही तैनात होंगे। उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइंस में प्रशिक्षु सिपाहियों के जेटीसी का निरीक्षण करने के बाद कहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेनिंग पूरी करने के बाद प्रदेश के हर थाने पर औसतन 25 सिपाही तैनात होंगे। ये सभी सिपाही गेम चेंजर की भूमिका में रहेंगे। साथ ही, आने वाले 30 से 40 वर्षों तक उत्तर प्रदेश पुलिस और समाज को आकार देंगे। यह बातें डीजीपी राजीव कृष्ण ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में प्रशिक्षु सिपाहियों के ज्वाइनिंग ट्रेनिंग कोर्स (जेटीसी) का निरीक्षण करने के बाद कहीं।
डीजीपी ने कहा कि हाल ही में चयनित सिपाहियों का प्रशिक्षण सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि, उत्तर प्रदेश पुलिस की भावी संरचना को दिशा देने वाला ऐतिहासिक अवसर है। इसे पूरी प्रतिबद्धता, दक्षता और नेतृत्व क्षमता के साथ क्रियान्वित किया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रशिक्षुओं को अपने अनुभव से अनुकरणीय नेतृत्व प्रदान करें।
इसे भी पढ़ें; Amit Shah in Varanasi: 22 घंटे काशी में शाह... कहा- विकसित भारत के लिए राज्यों में समन्वय जरूरी
इस दौरान डीजीपी ने पुलिस लाइंस स्थित प्रशिक्षण भवन, परिसर, बैरक, मेस, शैक्षणिक सुविधाओं, कैंटीन और लॉजिस्टिक्स का निरीक्षण किया। डीजीपी के निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा और अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
10 प्राथमिकताओं पर मिशन मोड में काम करे पुलिस
डीजीपीडीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस लाइंस स्थित सभागार में कमिश्नरेट के अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पुलिस 10 मुख्य प्राथमिकताओं पर मिशन मोड में काम करे। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत माफियाओं और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
डीजीपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण को विशेष प्राथमिकता दी जाए। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जनसुनवाई को प्रभावी बनाएं। प्रत्येक नागरिक की शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान हो।
साइबर अपराधों पर कार्रवाई हो। स्मार्ट पुलिसिंग के लिए तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर डाटा आधारित निर्णय क्षमता को सशक्त किया जाए। पुलिसकर्मियों को नवीनतम चुनौतियों के लिए तैयार किया जाए। इससे पहले डीजीपी राजीव कृष्ण और उनकी पत्नी आईआरएस मीनाक्षी सिंह ने कालभैरव, बाबा विश्वनाथ और संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया।