फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees see from outside in Mata Annapurna temple in Varanasi entering inside banned

वाराणसी: गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध, बाहर से होंगे माता अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन

Fri, 06 Nov 2020 11:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 06 Nov 2020 11:24 PM IST
सार

  • अन्नकूट महोत्सव की शुरूआत 12 नवंबर से, अधिकारियों ने लिया जायजा
  • सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाकर एक बार में पांच भक्तों को मिलेगा प्रवेश
     

विज्ञापन
Devotees see from outside in Mata Annapurna temple in Varanasi entering inside banned
मां अन्नपूर्णा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में कोरोना महामारी के कारण स्वर्णमयी माता अन्नपूर्णा के दर्शन भक्तों को दूर से ही मिलेंगे। किसी को भी माता के गर्भगृह में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। चार दिवसीय अन्नकूट महोत्सव की शुरूआत 12 नवंबर से होगी। शुक्रवार को अधिकारियों ने भी मंदिर के महंत और प्रबंधन के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को एडीएम सिटी, एसपी सिटी और मंदिर के महंत के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मां अन्नपूर्णा के दर्शन होंगे। मंदिर में प्रवेश के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की जाएगी और एक बार में पांच श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसके अलावा हर दो घंटे पर मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा।

विज्ञापन

वीआईपी दर्शन के लिए समय शाम को पांच से सात बजे का निर्धारित किया गया है। मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी ने बताया कि माता के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन 12 से 15 नवंबर तक होंगे। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। भक्तों से भी अपील है कि वह मास्क लगाकर और उचित दूरी बनाकर ही दर्शन पूजन करें।

कोरोना महामारी के कारण बाहर से ही माता के दर्शन होंगे और किसी को गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर प्रबंधक ने बताया एसपी सिटी ने मंदिर परिसर का मौका मुआयना किया और मंदिर में प्रवेश और निकास के मार्गों की भी जांच की।


उन्होंने बताया कि मंदिर में बने कंट्रोल रूम में लगे दो दर्जन कैमरों के जरिए सभी की निगरानी की जाएगी। इस अवसर पर उप महंत शंकर पुरी, डॉ. रामनारायण द्विवेदी तथा मंदिर प्रबंधन के सदस्य तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed