{"_id":"5d5b9bc28ebc3e89f472e7de","slug":"devotees-offer-2-crore-rupees-to-baba-vishwanath-temple-in-sawan-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में करोड़पति हुए बाबा विश्वनाथ, श्रद्धालुओं ने किया इतना दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में करोड़पति हुए बाबा विश्वनाथ, श्रद्धालुओं ने किया इतना दान
Tue, 20 Aug 2019 12:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन में बाबा विश्वनाथ करोड़पति हो गए। बाबा ने भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद दिया तो भक्तों ने बाबा दरबार में करोड़ों का चढ़ावा चढ़ाया। सावन में विश्वनाथ मंदिर की दो करोड़ 10 लाख रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को मंगला आरती, सुगम दर्शन, ऑनलाइन बुकिंग, रूद्राभिषेक, ई-डोनेशन, प्रसाद और पूजा की दुकान सहित कई अन्य सुविधाएं दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि सुगम दर्शन से 1.25 करोड़ की आय हुई, जबकि 80 लाख रुपये हुंडी, दान पात्र से मिले।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : अलगाववादियों को लेकर वाराणसी पहुंचा वायुसेना का विमान, सभी को भेजा गया सेंट्रल जेल
विज्ञापन
इसके अलावा चढ़ावे में सोना-चांदी प्राप्त हुआ। इससे पहले प्रयागराज कुंभ के दौरान फरवरी में मंदिर प्रशासन को डेढ़ करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी। सावन में बाबा की आय में 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई। मंदिर सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि बाबा की आय पिछली बार की तुलना में काफी अधिक है।