{"_id":"5f02c6dd68c04a3fa2500b0e","slug":"devotee-died-in-an-accident-returning-from-jalabhishek-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जलाभिषेक कर लौट रहे दंपती के साथ हादसा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जलाभिषेक कर लौट रहे दंपती के साथ हादसा, एक की मौत
Mon, 06 Jul 2020 12:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़वा में सोमवार तड़के साढ़े पाच बजे अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। दंपति दुर्वासा धाम पर जलाभिषेक कर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
गंभीर हालत में दोनों को पीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया और पत्नी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर गांव निवासी रामरूप प्रजापति(55) अपनी ससुराल शिवाला पवई-लाडपुर में रहते थे। सोमवार सुबह में बाइक से अपनी पत्नी बिंदू के साथ दुर्वासा धाम दर्शन और जलाभिषेक के लिए गए थे। वापस लौटते समय उनकी बाइक कस्बे के मोहल्ला गढ़वा स्थित मुख्य मार्ग पर सुबह 5:30 बजे अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग घायलों को ऑटो से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेवां पहुंचे। डाक्टरों ने रामरूप को मृत घोषित कर दिया और पत्नी की हालत गंभीर है। जिसे रेफर कर दिया गया है। मृतक की एक लड़की है उसकी शादी हो चुकी है। हादसे की खबर सुन परिजनों में कोहराम मचा है।