फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dev diwali varanasi Five crores spent on decoration and fireworks from Namo Ghat to Assi Ghat

Dev Diwali: नमो घाट से अस्सी घाट की सजावट और आतिशबाजी पर पांच करोड़ खर्च, आठ लाख से ज्यादा सैलानी बने साक्षी

Tue, 28 Nov 2023 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Nov 2023 10:27 AM IST
सार

Dev Diwali Varanasi: देव दीपावली पर नमो घाट से अस्सी घाट की सजावट और आतिशबाजी पर पांच करोड़ खर्च किए गए। देव दीपावली का साक्षी बनने के लिए पहली बार आठ लाख से ज्यादा सैलानी काशी पहुंचे।
 

विज्ञापन
dev diwali varanasi Five crores spent on decoration and fireworks from Namo Ghat to Assi Ghat
Dev Diwali - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली को राजकीय सम्मान मिलने के बाद हुए पहले आयोजन में प्रशासन के साथ सभी विभागों ने कमान संभाली। नगर निगम, विकास प्राधिकरण सहित अन्य सरकारी विभागों ने इस आयोजन में अपने खजाने का मुंह खोला। नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक सजावट पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए। 
विज्ञापन


इसके साथ ही पर्यटन विभाग ने दीया, बाती और अन्य आयोजन पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया। पहली बार आठ लाख सैलानी देव दीपावली का साक्षी बनने के लिए काशी पहुंचे। सबसे अहम 70 देशों के राजदूतों की मौजूदगी से पूरी दुनिया में इस महाआयोजन की चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


इससे पहले तक इस आयोजन में नगर निगम, विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभाग पूरी तरह शामिल नहीं होते थे। दरअसल, प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने देव दीपावली को राजकीय मेला घोषित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय मेले के रूप में पहली बार सोमवार को यह आयोजन हुआ। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि राजकीय मेला घोषित होने के बाद इसके सभी आयोजन में होने वाले खर्च को शासन वहन करेगा।

dev diwali varanasi Five crores spent on decoration and fireworks from Namo Ghat to Assi Ghat
काशी की देव दिवाली - फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ की पावन धरा काशी में लाखों दीये अपना दिव्य प्रकाश बिखेर रहे हैं। देव दीपावली पर यहां के घाटों का यह दृश्य अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय है। कई देशों के राजदूत भी इसके साक्षी बने। मैं इस पुण्य अवसर पर अपने सभी परिवारजनों के कल्याण की कामना करता हूं। जय बाबा विश्वनाथ!- नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, एक्स पर संदेश

dev diwali varanasi Five crores spent on decoration and fireworks from Namo Ghat to Assi Ghat
देव दीपावली पर जगमगाये घाट - फोटो : संवाद
सुबह से रात तक सड़कों पर यातायात का भारी दबाव
कार्तिका पूर्णिमा के स्नान और देव दीपावली के कारण सोमवार की सुबह चार बजे से लेकर रात 10 बजे के बाद तक शहर की सड़कों पर यातायात का भारी दबाव रहा। कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर सुबह से ही सक्रिय नजर आई, लेकिन श्रद्धालुओं और सैलानियों के हुजूम के कारण यातायात व्यवस्था संबंधी सारे इंतजाम धड़ाम नजर आए।

dev diwali varanasi Five crores spent on decoration and fireworks from Namo Ghat to Assi Ghat
वाराणसी देव दिवाली - फोटो : संवाद
यातायात का सर्वाधिक दबाव लंका से सामने घाट होते हुए रामनगर और लंका से अस्सी, शिवाला, गोदौलिया, मैदागिन होते हुए राजघाट तक रहा। इसी तरह से कैंट स्टेशन से राजघाट व सिगरा मार्ग, गोदौलिया से गुरुबाग होते हुए रथयात्रा मार्ग और लहुराबीर से मैदागिन मार्ग पर भी यातायात का भारी दबाव रहा।

 

dev diwali varanasi Five crores spent on decoration and fireworks from Namo Ghat to Assi Ghat
Varanasi Dev Diwali: मां गंगा की महा आरती में दिखी नारी शक्ति की झलक - फोटो : संवाद
बिना इजाजत उड़ते रहे ड्रोन
कई लोग ऐसे भी रहे जो बगैर इजाजत के ही ड्रोन से देव दीपावली की अद्भुत छटा को कैद करत रहे। भीड़ में शामिल लोग जब शोर मचाने लगे कि ड्रोन उड़ रहा है तो उससे संबंधित लोग उसकी उड़ान रोक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed