फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Diwali 2023 Varanasi Tourists are in rush to booking seats two months in advance Big boat booked for RS fi

देव दीपावली 2023: दो महीने पहले ही सैलानियों में सीट बुकिंग के लिए आपाधापी, पांच लाख में बुक हुआ बजड़ा

Sat, 16 Sep 2023 10:13 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Sep 2023 10:13 AM IST
सार

इस वर्ष 26 नवंबर को देव दीपावली है। अनुमान है कि इस बार बीते साल से अधिक पर्यटक व श्रद्धालु देवों की दीपावली देखने के लिए वाराणसी पहुंचेंगे। करीब दो महीने पहले ही 60 फीसदी बजड़ों की बुकिंग हो गई है। 

विज्ञापन
Dev Diwali 2023 Varanasi Tourists are in rush to booking seats two months in advance Big boat booked for RS fi
काशी में देव दीपावली की भव्यता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली पर देवताओं की अगवानी में सजने वाले काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों की अद्भुत छटा निहारने के लिए नावों और बजड़ों की बुकिंग शुरू हो गई है। 26 नवंबर को देव दीपावली है और करीब दो महीने पहले ही 60 फीसदी बजड़ों की बुकिंग हो गई है। अस्सी घाट निवासी प्रदीप का बजड़ा तो पांच लाख में बुक भी हो चुका है। अनुमान है कि इस बार बीते साल से अधिक पर्यटक व श्रद्धालु देवों की दीपावली देखने के लिए वाराणसी पहुंचेंगे।

विज्ञापन


देव दीपावली की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अगुवाई में बैठक हुई।  इस दौरान घाटों की उचित साफ-सफाई और साज-सजावट हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही भव्य आतिशबाजी, लेजर शो, दीया, तेल और बाती आदि के संबंध में टेंडर प्रक्रिया शुरू करने पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  'नए मुल्ले प्याज ज्यादा खाते हैं', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

देव दीपावली के लिए क्रूज की बुकिंग फूल

बजड़ों और नावों के अलावा क्रूज भी सैलानियों की पसंद बने हैं। यही वजह है कि दो महीने पहले ही क्रूज की बुकिंग भी हो गई है। गंगा विलास और एमवी राजमहल के प्रबंधक राज सिंह ने बताया कि देव दीपावली के लिए क्रूज की बुकिंग फूल हो चुकी है। अक्तूबर में कोलकाता से चलकर गंगा विलास वाराणसी पहुंच जाएगा। इस बार देव दीपावली पर गंगा विलास और एमवी राजमहल वाराणसी में ही रहेगा। अलकनंदा क्रूज लाइन के प्रबंधक विकास मालवीय के मुताबिक 26 नवंबर की बुकिंग पूरी हो गई है।

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ धाम; 22 महीने में करीब 12 करोड़ भक्तों ने किए दर्शन, 100 से अधिक बार पहुंचे सीएम योगी

पांच से छह लाख में बजड़े तो नावों की बुकिंग हजारों में

देव दीपावली को देखते हुए बजड़ों और नावों के भाव कई गुना तक बढ़ गए हैं। बजड़े की बुकिंग के लिए पांच से छह लाख रुपये तक मांगे जा रहे हैं। वहीं नावों की बुकिंग भी हजारों में हो रही है।

वाहनों की मांग पूरा करेंगे आसपास के जिले

Dev Diwali 2023 Varanasi Tourists are in rush to booking seats two months in advance Big boat booked for RS fi
देव दीपावली की भव्यता - फोटो : अमर उजाला

देव दीपावली पर पर्यटकों की मांग पूरा करने के लिए आसपास के जिलों से वाहन मंगाए जाएंगे। टूरिस्ट ऑपरेटरों ने दो माह पहले ही आसपास के जिलों के ट्रेवल संचालकों से संपर्क कर वाराणसी के ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए छोटे वाहनों की मांग की है। देव दीपावली पर देसी व विदेशी सैलानी काशी के अलावा आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर पर भी जाएंगे। वाहनों की कमी को पूरा करने के लिए बाहर से वाहनों की मांग की गई है। पर्यटकों की मांग पूरा करने से सात सौ से अधिक छोटे एसी वाहन मंगाए गए हैं।

गंगा में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनेगी लेन

गंगा में सात क्रूज और बजड़ों का संचालन करने के लिए लेन भी सुरक्षित किए जाएंगे। अप और डाउन स्ट्रीम के लिए अलग-अलग लेन बनाए जाएंगे। जेटी की मदद से डिवाइडर बनाए जाएंगे। ताकि नाव, बजड़े और क्रूज एक दूसरे की लेन में न जाएं। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण वाराणसी इकाई के प्रभारी आरसी पांडेय के मुताबिक देव दीपावली पर बड़ी और छोटी नावों के लिए अलग-अलग लेन बनाए जाएंगे। इसमें स्थानीय जिला प्रशासन की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed