{"_id":"5bf15acebdec22695d360fe5","slug":"dev-deepawali-preparation-is-going-fast-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली को लेकर घाटों पर तैयारियां जोरों पर, पुताई और सजावट का चल रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली को लेकर घाटों पर तैयारियां जोरों पर, पुताई और सजावट का चल रहा काम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 18 Nov 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
देव दीपावली को लेकर तैयारियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में देव दीपावली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। घाटों पर सफाई होने लगी है और घाट किनारे के भवनों के रंगाई-पुताई का कार्य भी अपने अंतिम चरण में है। साथ ही सरकारी भवनों के सजावट का काम भी शुरू हो गया है।
काशी में कार्तिक माह में मनाई जाने वाली देव दीपावली के लिए मुख्य आयोजन दशाश्वमेध और राजेन्द्र प्रसाद घाट पर होगा। इसको लेकर पुताई का कार्य किया जा रहा है। राजेन्द्र प्रसाद घाट पर बने सीवेज पंपिंग स्टेशन पर पुताई करके नई पेंटिंग बनाई जाने लगी है।
उस पर लाइट लगाई जा रही हैं। ताकि देव दीपावली के दिन वह दूर से ही सुंदर दिखे। इसके अलावा घाटों के किनारे सफाई का काम भी किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से सभी घाटों पर दो-दो मशीनें लगाकर उनकी धुलाई कराई जा रही है।

मार्कण्डेय व गौरी शंकर महादेव घाट पर जलेंगे हजारों दीप
देव दीवाली
देव दीपावली पर मार्कण्डेय व गौरीशंकर महादेव घाट पर 51-51 हजार मिट्टी के दीप जलाए जाएंगे। मां जाह्नवी प्रज्ञा सेवा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय शामिल होंगे। अध्यक्षता रविदास मंदिर के महंत आचार्य भारत भूषण करेंगे। यह जानकारी संयोजक कुंदन सिंह ने दी है। इसी तरह कैथी में छोटा शिवाला घाट पर भी 21 हजार दीप जलाए जाएंगे।
ढाखा स्थित गौरीशंकर महादेव धाम पर तीन दिवसीय श्रीराम कथा एवं रासलीला का आयोजन 20 नवम्बर से प्रारंभ होगा। श्री गौरी शंकर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष पं. प्रभुनाथ चौबे ने बताया कि संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन मानस मर्मज्ञ पं श्रद्धेय प्रकाश मिश्र करेंगे।