{"_id":"633bf9402d888b174100e217","slug":"dev-deepawali-booking-of-boats-is-full-small-boats-booked-for-5-thousand-are-being-booked-for-40-thousand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dev Deepawali: नावों की बुकिंग फुल, 5 हजार में बुक होने वाली छोटी नावें 40 हजार में हो रहीं बुक,पढ़े रेट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dev Deepawali: नावों की बुकिंग फुल, 5 हजार में बुक होने वाली छोटी नावें 40 हजार में हो रहीं बुक,पढ़े रेट लिस्ट
Tue, 04 Oct 2022 05:09 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 04 Oct 2022 05:09 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद होने वाली देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों का आंकड़ा 11 लाख पार करने की प्रबल संभावना है। माझी समाज के प्रदीप मांझी और वीरेंद्र निषाद ने बताया कि बड़े बजड़ों की बुकिंग दो लाख में जबकि छोटी नावों की बुकिंग 30 से 40 हजार में हो रही है।
विज्ञापन
देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों पर सजने वाली देव दीपावली का आकर्षण दुनिया भर के पर्यटकों के सिर चढ़कर बोलता है। यही कारण है कि देव दीपावली के लिए अभी से नाव और बजड़ों की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है। बड़े आकार के बजड़ों की बुकिंग डेढ़ से दो लाख रुपये में हुई है। पर्यटकों की बुकिंग का आलम यह है कि छोटी नावों की बुकिंग अच्छे खासे रेट पर हो रही है। आमतौर पर पांच हजार रुपये में बुक होने वाली छोटी नावें 40 हजार में बुक हो रहीं हैं।
विज्ञापन
dev deepawali
- फोटो : अमर उजाला
काशी में सात नवंबर देव दीपावली मनाई जाएगी। माना जा रहा है कि इस बार पर्व के दिन घाटों पर भीड़ के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट जाएंगे। कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद होने वाली देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों का आंकड़ा 11 लाख पार करने की प्रबल संभावना है। माझी समाज के प्रदीप मांझी और वीरेंद्र निषाद ने बताया कि बड़े बजड़ों की बुकिंग दो लाख में जबकि छोटी नावों की बुकिंग 30 से 40 हजार में हो रही है। गत वर्ष कोरोन की गाइडलाइन और उहापोह के चलते आयोजन पूरी रंगत में नहीं था। ऐसे में कई लोगों ने अंतिम समय में बुकिंग कैंसिल कराई थी। लेकिन इस बार धूमधाम और उत्साह के साथ देव दीपावली मनाई जाएगी। पर्यटन विभाग देव दीपावली समितियों के साथ मिलकर इसकी तैयारी कर रहा है। तैयारियों को लेकर हर किसी में इस बार खासा उत्साह है।
नौका बुकिंग से जुड़े आंकड़े
नाव किराया क्षमता
बड़ा बजड़ा (दो तल) दो लाख 40
बजड़ा 1.30 लाख 18
मोटर बोट 80 हजार 30
बड़ी नाव 45 हजार 15
छोटी नाव 40 हजार 10
नौका बुकिंग से जुड़े आंकड़े
नाव किराया क्षमता
बड़ा बजड़ा (दो तल) दो लाख 40
बजड़ा 1.30 लाख 18
मोटर बोट 80 हजार 30
बड़ी नाव 45 हजार 15
छोटी नाव 40 हजार 10