भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं सुनने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई: डिप्टी सीएम मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये बातें जिले के प्रभारी मंत्री और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को नेहरू हॉल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ तेज अभियान चलाकर कार्रवाई करने वाली सरकार बनी है।
सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने सबसे कम समय में लोक कल्याण की योजनाओं में परिणाम दिए हैं। अब सरकार और प्रशासन को जिस तरह से चलाना होगा चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले इसके लिए जिलाध्यक्ष से एक कोर कमेटी बनाने को कहा है।
कहीं गड़बड़ी या कार्यकर्ता के साथ नाइंसाफी का पता चलेगा तो उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विरोधियों से सचेत करने के साथ ही कहा कि कार्यकर्ताओं की सभी अपेक्षाएं पूरी होंगी और जनता की समस्याओं का समाधान होगा।
उत्तर प्रदेश का निजाम बदल गया है, विरोधी इसे हजम नहीं कर पा रहे हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हमें उप्र से 80 सीटों के साथ ही जनपद की दोनों सीटों पर कब्जा जमाना है। हमारा मकसद है कि देश की 60 फीसदी मतदाता भाजपा का चुनें ।
भ्रष्टाचार करने वाले बचेंगे नहीं
उपमुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है। किसानों की कर्जमाफी, गेहूं की खरीदारी, अवैध बूचड़खानों को बंद कराने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपाय किए हैं। भ्रष्टाचार करने वाले बचेंगे नहीं, उनकी जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि गरीबों के हित की योजनाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार ने कम समय में हर वर्ग के लिए कार्य किया है। किसानों को राहत देने के लिए कर्जमाफी की गई। हमारा लक्ष्य विवाद नहीं बल्कि विकास का है। भ्रष्टाचार करने वाले बचेंगे नहीं उनकी जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
जनपद में हो रही बिजली कटौती के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह बिजली कटौती नहीं बल्कि जर्जर व्यवस्था के कारण कटौती हो रही है। इसे सुधरने में समय लगेगा। खराब सड़कों के सवाल पर उन्होंने कहा कि 15 जून तक सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने का निर्देश दिया गया था।
पूरे प्रदेश की 121 हजार किमी सड़कों में से 82 हजार किमी सड़कों की मरम्मत हुई। अभी यह कार्य बंद नहीं हुुआ है। प्रदेश के 73 राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जा चुका है। 45 और राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का प्रस्ताव दे दिया गया है।
एक सवाल के जवाब में प्रदेश में सरकार जाने के बाद सपा बौखलाहट में है। वह सदमे में है और क्या कह रही है उसे पता नहीं। उसे लगता है कि गोवर्धन पर्वत उसी ने उठा रखा था। पत्रकार वार्ता के समय सांसद नीलम सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, विधायक अरूण कांत यादव, राजेश सिंह महुआरी आदि उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने कहा कि अभी भी बहुत से लोग पुरानी सरकार की मानसिकता से कार्य कर रहे हैं। उन्हें ये याद रखना चाहिए कि प्रदेश में सत्ता बदल चुकी है। इसलिए वह सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें।